लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की अध्यक्ष चुने जाने से अभिभूत हैं भारतीय मूल की अन्वी भूटानी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:24 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 मई ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मेगडलेन कॉलेज में मानव विज्ञान की भारतीय मूल की छात्रा अन्वी भूटानी ने ऑक्सफोर्ड छात्र संघ की नयी अध्यक्ष चुने जाने के बाद छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ने का संकल्प लिया।

ऑक्सफोर्ड छात्र संघ के उपचुनाव में कड़ी स्पर्धा के बाद बृहस्पतिवार रात को विजेता घोषित की गयीं अन्वी ने कहा कि वह उन्हें मिले समर्थन से अभिभूत हैं और अपने कार्यकाल को लेकर उत्साहित हैं।

उन्होंने विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य तथा छात्रों की पहुंच जैसे प्रमुख क्षेत्रों के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और उन्हें लगता है कि उपचुनाव में इसी कारण उन्हें समर्थन मिला है जिसमें अब तक सर्वाधिक मतदान हुआ है।

भूटानी ने कहा, ‘‘ऑक्सफोर्ड हमेशा से श्वेत लोगों की जगह माना जाता रहा है, इसलिए इतने साल बाद भी हमें यह उपलब्धि बड़े सम्मान की तरह लगती है। मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन मैं छात्र संघ अध्यक्ष बनूंगी और पूरे छात्र समुदाय का प्रतिनिधित्व करुंगी। मैं जीत से अभिभूत हूं।’’

शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं देविका तथा ट्रस्टी निर्वाचित हुईं धिती गोयल भी भारतीय मूल की हैं।

अन्वी ऑक्सफोर्ड छात्र संघ में नस्लीय जागरूकता एवं समानता अभियान की सह-अध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड इंडिया सोसाइटी की अध्यक्ष भी हैं।

भूटानी ने अपने घोषणा-पत्र में ऑक्सफोर्ड जीविका वेतन को लागू करने, कल्याण सेवाओं और अनुशासनात्मक कार्रवाई को अलग करने तथा पाठ्यक्रम को और विविधतापूर्ण बनाने जैसी प्राथमिकताओं को शुमार किया था।

अपने विजय घोषणा-पत्र में उन्होंने कहा, “मौजूदा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कार्यक्रमों के लिए अधिक वित्तपोषण के वास्ते प्रचार करें, विश्वविद्यालय परामर्श सेवाओं तक अधिक पहुंच और कम प्रतीक्षा समय की दिशा में काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'