लाइव न्यूज़ :

कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ कर लिखे गए भारत विरोधी खालिस्तानी नारे, भारत ने जताया कड़ा एतराज

By भाषा | Updated: September 15, 2022 10:12 IST

आपको बता दें कि टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में घटी घटना को लेकर टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ कर भारत विरोधी नारे लिखे गए है। बताया जाता है कि इस घटना को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा अन्जाम दिया गया है। बताया जाता है कि इस घटना को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा अन्जाम दिया गया है।

ओटावा:कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो के एक प्रमुख हिंदू मंदिर पर भारत विरोधी भित्तिचित्र बनाकर उसे विरूपित करने का मामला सामने आया है। भारत ने इस घटना को घृणा अपराध करार देते हुए कनाडाई अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

आपको बता दें कि यह घटना टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में घटी है। ऐसे में यह घटना कब हुई, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। 

भारतीय उच्चायोग ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है

टोरंटो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को ट्वीट किया, “हम टोरंटो के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को भारत विरोधी भित्तिचित्रों से विरूपित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच करने और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।” 

कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने कड़ी निंदा की

वहीं इस पर बोलते हुए कनाडाई सांसद चंद्र आर्या ने ट्विटर पर कहा, “कनाडा के खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा टोरंटो के बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने की घटना की सभी को निंदा करनी चाहिए। यह सिर्फ एक अकेली घटना नहीं है। कनाडा के हिंदू मंदिरों को हाल के दिनों में इस तरह के कई घृणा अपराधों का सामना करना पड़ा है। इन घटनाओं को लेकर कनाडा के हिंदुओं की चिंताएं जायज हैं।” 

ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने भी ट्वीट किया

इस मामले में ब्रैम्पटन दक्षिण की सांसद सोनिया सिद्धू ने भी इस घटना पर खेद प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट किया, “टोरंटो में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर को विरूपित किए जाने के कृत्य से मैं बहुत दुखी हूं। हम एक बहुसांस्कृतिक और बहु-आस्था वाले समुदाय में रहते हैं, जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करने का हकदार है। घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए, ताकि उन्हें उनके कृत्यों की सजा दी जा सके।” 

टॅग्स :कनाडाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीTorontoट्विटरPoliceTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!