लाइव न्यूज़ :

रूस में एक और खोजी पत्रकार के घर पर छापा मारा गया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:34 IST

Open in App

मास्को, 28 जुलाई (एपी) रूस में पुलिस ने एक खोजी मीडिया संस्थान के प्रधान संपादक के घर पर छापा मारा है। इस मीडिया संस्थान को कुछ दिन पहले ही ‘विदेशी एजेंट’ घोषित किया गया था। छापेमारी की यह कार्रवाई सितंबर में होने वाले संसदीय चुनाव से पहले स्वतंत्र मीडिया संस्थानों पर दबाव बढ़ाने के कदम के तौर पर देखी जा रही है।

‘द इंसाइडर’ समाचार वेबसाइट के प्रधान संपादक रोमन डोब्रोखोतोव ने बुधवार सुबह ट्विटर पर कहा कि पुलिस उनके घर पहुंची है और लगता है कि उन्होंने छापा मारा है।

राजनीतिक गिरफ्तारियों पर नजर रखने वाले कानूनी सहायता समूह ‘ओवीडी-इंफो’ ने कहा कि डोब्रोखोतोव की पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया था कि पुलिस ने छापा मारा है। ‘ओवीडी-इंफो’ ने बताया कि प्रधान संपादक के घर के लिए एक वकील भेजा गया है।

हाल के महीनों में सरकार ने कई स्वतंत्र मीडिया संस्थानों और पत्रकारों को ‘विदेशी एजेंट’ घोषित किया है। इससे पहले ‘वी टाइम्स’ और ‘मेडुज़’ नाम के मीडिया संस्थानों को निशाना बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?