लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक करने वाली पहली सिख महिला बनकर इतिहास रचेंगी अनमोल नारंग

By भाषा | Updated: June 13, 2020 20:15 IST

अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाली पहली सिख महिला बनकर सेकंड लेफ्टिनेंट अनमोल नारंग वेस्ट शनिवार को इतिहास रचेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसेकंड लेफ्टिनेंट अनमोल कौर नारंग ने जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई कीअधिकारियों ने बताया कि नारंग ओकलाहोमा में बेसिक ऑफिसर लीडरशिप कोर्स पूरा करेंगी और इसके बाद उन्हें जनवरी में जापान के ओकीनावा में पहली तैनाती के लिए भेजा जाएगा

रोजवेल: सेकंड लेफ्टिनेंट अनमोल कौर नारंग वेस्ट प्वाइंट स्थित अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाली पहली सिख महिला बनकर शनिवार को इतिहास रचेंगी। नारंग का जन्म अमेरिका में हुआ और उनकी परवरिश जॉर्जिया के रोजवेल में हुई। 

वायु रक्षा प्रणाली में करियर बनाना चाहती हैं अनमोल

उन्होंने जॉर्जिया प्रौद्योगिकी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की और उसके बाद वेस्ट प्वाइंट गईं जहां वह परमाणु इंजीनियरिंग में शनिवार को स्नातक की डिग्री हासिल करेंगी। वह वायु रक्षा प्रणाली में करियर बनाना चाहती हैं। न्यूयॉर्क स्थित गैर लाभकारी संस्था ‘सिख कोलिशन’ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में नारंग ने कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं कि वेस्ट प्वाइंट से स्नातक करने का मेरा ख्वाब पूरा होगा। यह मेरे लिए गर्व की बात है।’’ 

ओकलाहोमा में बेसिक ऑफिसर लीडरशिप कोर्स पूरा करेंगी 

उन्होंने कहा, ‘‘जॉर्जिया में मेरे समुदाय ने मुझमें जो भरोसा दिखाया और मुझे जो सहयोग दिया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अभिभूत हूं कि इस लक्ष्य तक पहुंचकर मैं अन्य सिख अमेरिकियों को यह दिखा रही हूं कि किसी के लिए भी करियर में कोई भी रास्ता चुनना मुमकिन है।’’ अधिकारियों ने बताया कि नारंग ओकलाहोमा में बेसिक ऑफिसर लीडरशिप कोर्स पूरा करेंगी और इसके बाद उन्हें जनवरी में जापान के ओकीनावा में पहली तैनाती के लिए भेजा जाएगा।

टॅग्स :हर्सिम्रत कौर बादलसिखअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा