लाइव न्यूज़ :

ईरान में टीकाकरण की धीमी गति से भड़क रहा लोगों में गुस्सा

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:27 IST

Open in App

दुबई, 11 अगस्त (एपी) ईरान कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के सबसे बुरे प्रकोप से गुजर रहा है और टीका नहीं लगवा पा रहे लोगों का गुस्सा टीका लगवा चुके पश्चिम के लोगों की बिना मास्क वाली तस्वीरें टीवी पर या इंटरनेट पर देख-देख कर भड़क रहा है ।

ईरान, दुनिया के अधिकांश हिस्सों की तरह, अमेरिका जैसे देशों के मुकाबले अपनी जनता को टीका लगाने में बहुत पीछे है, देश के आठ करोड़ से अधिक लोगों में से केवल 30 लाख को ही टीके की दोनों खुराकें लगी हैं। लेकिन जहां कुछ देशों को टीके प्राप्त करने में गरीबी या अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, वहीं ईरान कुछ समस्याओं के लिए स्वयं जिम्मेदार है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा पश्चिमी देशों से टीकों का दान स्वीकार करने से इनकार करने के बाद, इस्लामी गणराज्य ने टीकों का घरेलू स्तर पर उत्पादन करना चाहा, हालांकि यह प्रक्रिया अन्य देशों से बहुत पीछे है।

गैर-पश्चिमी देशों से टीकों की आपूर्ति कम बनी हुई है जिससे देश में मॉडर्ना और फाइजर-बायोएनटेक के टीकों की कालाबाजारी कर उन्हें 1,350 डॉलर में बेचा जा रहा है, वह भी तब जब ईरानी मुद्रा, रियाल, की कीमत काफी गिरी हुई है।

इस बीच, ईरान पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों का मतलब है कि नकदी की कमी वाली सरकार के पास विदेशों में टीके खरीदने के लिए सीमित धन है।

एक तरफ, डेल्टा स्वरूप जहां कहर बरपा रहा है और पहले से भरे अस्पतालों पर दबाव बढ़ता जा रहा है, वहीं, कई ईरानियों ने मास्क पहनना और घर पर रहना छोड़ दिया है। पैसा कमाने की आवश्यकता शारीरिक दूरी की विलासिता पर भारी पड़ रही है।

वैश्विक महामारी की शुरुआत के बाद से, ईरान में कोविड-19 के 40 लाख मामले सामने आए हैं और 91,000 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है जो पश्चिम एशिया में सबसे अधिक है। वास्तविक संख्या हालांकि इससे भी ज्यादा मानी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर