लाइव न्यूज़ :

एंजेला मर्केल ने जर्मनी के लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 18:52 IST

Open in App

बर्लिन, चार दिसंबर (एपी) जर्मनी की निवर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल ने देश के लोगों से जल्द से जल्द कोविड-19 टीकाकरण करवाने की अपील की है। अगले सप्ताह अपना पद छोड़ रहीं चांसलर मर्केल की संभवत: देशवासियों से यह आखिरी अपील है।

मर्केल ने शनिवार को अपने साप्ताहिक वीडियो संदेश में जर्मनी के लोगों से यह अपील की। दरअसल, जर्मनी में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, जिसको देखते हुए सरकार ने कई प्रकार की पाबंदियां लागू करने की घोषणा की है।

नयी पाबंदियों के तहत टीकाकरण नहीं करवाने वाले लोगों को गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानों, रेस्तरां और खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन स्थलों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मर्केल ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “ कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने पीछे दोस्तों और परिवारों को असहाय छोड़ जाता है। इसे प्रभावी एवं सुरक्षित टीकाकरण की मदद से टाला जा सकता है। इस महामारी से निपटने की चाबी हमारे हाथों में ही है। इसलिए जल्द से जल्द टीकाकरण करवाएं।”

जर्मनी के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे की अवधि में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 64,510 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 378 मरीजों की मौत हो गयी। देश में अब तक इस महामारी के कारण 1,02,946 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल