लाइव न्यूज़ :

मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा बनी 69वीं मिस यूनिवर्स, 69वां खिताब अपने नाम किया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 12:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देमैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता69वां खिताब अपने नाम कियामेज़ा के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री है

हॉलीवुड: मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने मिस यूनिवर्स का 69वां खिताब अपने नाम किया है।

मेज़ा ने रविवार की रात को मिस ब्राजील को शिकस्त देकर यह ताज जीता है।

गत विजेता जोजिबिनी तुंज़ी ने मेज़ा के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजाया। मेज़ा के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री है।

तुंज़ी एक जनसंपर्क पेशेवर हैं। दक्षिण अफ्रीकी की रहने वाली तुंज़ी मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली अश्वेत महिला हैं और उनके पास यह ताज दिसंबर 2019 से था, क्योंकि पिछले साल महामारी के कारण इस प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया था।

इस समारोह की मेज़बानी ‘एक्सेस हॉलीवुड्स’ की मारियो लोपेज और अभिनेत्री, मॉडल तथा 2012 में मिस यूनिवर्स रह चुकी ओलिवियो कुल्पो ने की है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अमेरिका के फ्लोरिडा में हॉलीवुड के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एवं कैसिनो हॉलीवुड से किया गया।

समारोह से पहले ‘मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन’ की अध्यक्ष पाउला एम शुगार्ट ने कहा कि उन्होंने इस प्रतियोगिता को सुरक्षित बनाने के लिए महीनों तक योजनाएं बनाई हैं और इस समारोह में वही दिशा-निर्देशों का अनुसरण किया गया है जो मेमफिस में नवंबर 2020 में मिस यूएसए के लिए आयोजित कार्यक्रम में लागू किए गए थे।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का प्रसारण 160 से ज्यादा क्षेत्रों एवं देशों में हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :मिस यूनिवर्सअमेरिकासाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा