लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश संस्था ने यूट्यूब एड को अति-कामुक बताकर किया बैन, कहा- महिलाओं को 'वस्तु' की तरह करता है पेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 17:07 IST

विज्ञापन के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला उत्तेजक कपड़े पहने हुए है। उसने काले रंग का चैप्स-स्टाइल निक्कर और एक कट-आउट ऑरेंज ब्रा पहन रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के कपड़ों का विज्ञापन करने वाली 'प्रिटी लिटिल थिंग' के एक विज्ञापन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एएसए) ने अत्यधिक उत्तेजक होने वाले विज्ञापन का हवाला देते हुए प्रतिबंधित किया है।

महिलाओं के कपड़ों का विज्ञापन करने वाली 'प्रिटी लिटिल थिंग' के एक विज्ञापन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी (एएसए) ने अत्यधिक उत्तेजक होने वाले विज्ञापन का हवाला देते हुए प्रतिबंधित किया है। विज्ञापन को 29 अक्टूबर 2019 को यूट्यूब पर रूप में देखा गया।

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, विज्ञापन के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला उत्तेजक कपड़े पहने हुए है। उसने काले रंग का चैप्स-स्टाइल निक्कर और एक कट-आउट ऑरेंज ब्रा पहन रखी है। इस एड को उत्तेजक बताते हुए प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की गई है। विज्ञापन में मॉडल को बॉडीसूट पहने फर्श पर लेटे हुए भी देखा जा सकता है।

शिकायतकर्ता ने उम्मीद जताई थी कि यह 'अत्यधिक उत्तेजक एड है। इसको एएसए अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार ठहराकर कार्रवाई करेगा। रिटेलर ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं था कि एक विज्ञापन बनाया जाए, जोकि उत्तेजक और गैर-जिम्मेदार समझा जाए। वे एक सकारात्मक और स्वस्थ छवि को बढ़ावा देने के इच्छुक थे जोकि सशक्त महिलाओं को दिखाती है।

फैशन ब्रांड ने एएसए को एड बनाने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया, जिसमें रेखांकित किया गया था कि किस उद्देश्य से इस तरह के कपड़ों को डिजाइन किया गया। बहरहाल, बुधवार 5 फरवरी को एएसए ने अपने फैसले में कहा कि विज्ञापन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, यह निष्कर्ष निकालते हुए कि 'गंभीर अपराध होने की संभावना है और गैर जिम्मेदाराना है'।

एएसए ने कहा, "हमने माना कि दृश्यों को प्रभावी बनाकर उत्पादों को अति-कामुक तरीके से प्रस्तुत किया गया था, जोकि दर्शकों को महिलाओं को यौन वस्तुओं के रूप में देखने के लिए आमंत्रित करता था।"

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना