लाइव न्यूज़ :

पेरू: देश में हिंसा और पूर्व राष्ट्रपति के इस्तीफे के बीच 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, इस राजनीतिक उथल-पुथल से नई सरकार पर बढ़ा दबाव

By आजाद खान | Updated: December 17, 2022 10:02 IST

पेरू के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया ने इस्तीफा देते हुए लिखा है, "आज सुबह मैंने पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। हमवतन लोगों की मौत का कोई औचित्य नहीं है। राज्य की हिंसा अनुपातहीन नहीं हो सकता है और मौत का कारण नहीं बन सकता है।"

Open in App
ठळक मुद्देदेश में छिड़े हिंसा के बीच पेरू के दो मंत्रियों इस्तीफा दे दिया है। पेरू के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया और संस्कृति मंत्री ने इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले यहां के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी हुई थी।

लीमा: पेरू में भड़की हिंसा के बाद वहां के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। पेरू में यह हिंस तब भड़की है जब वहां के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में खबरे ये भी आ रही है कि वहां के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया और संस्कृति मंत्री जायर पेरेज ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद पेरू की नई सरकार में काफी राजनीतिक उथल-पुथल हो रहा है। ऐसे में इन दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सरकार पर और भी दबाव बन गया है। 

पेरू के शिक्षा मंत्री ने ट्विटर पर दिया अपना इस्तीफा

देश में भड़की हिंसा के बीच पेरू के शिक्षा मंत्री पेट्रीसिया कोरिया ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस्तीफा देते हुए कहा,  "आज सुबह मैंने पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। हमवतन लोगों की मौत का कोई औचित्य नहीं है। राज्य की हिंसा अनुपातहीन नहीं हो सकता है और मौत का कारण नहीं बन सकता है।" 

आपको बता दें कि पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 18 महीने के लिए जेल भेज दिया गया है और जब तक मुकदमे की सुनवाई होगी उन्हें हिरासत में रखा जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो पर देश में विद्रोह भड़काने व साजिश रचने के आरोप है। ऐसे में उन्हें 08 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। 

देश में लगा 30 दिनों का आपातकाल

गौरतलब है कि पेरू के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो की गिरफ्तारी और वहां के सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें जेल भेजने पर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन छिड़ गया है। ऐसे में पेड्रो कैस्टिलो के समर्थक भारी पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। देश में भारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नई राष्ट्रपति डिना बोलुआर्ते ने पूरे देश में 30 दिनों के लिए आपातकाल लगा दिया है। 

बताया जा रहा है कि पेड्रो कैस्टिलो के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प में आठ लोगों की जान चली गई है और कई घायल भी हुए है। ऐसे में देश में आंशित के कारण पेरू को रोजाना 2.60 करोड़ डॉलर का नुकसान हो रहा है।  

टॅग्स :Limaट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा