लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन की राजधानी कीव से सामने आया खौफनाक वीडियो, अपार्टमेंट से जा टकराई रूसी मिसाइल, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 16:34 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रूसी सेना की एक मिसाइल यूक्रेन की राजधानी कीव के एक अपार्टमेंट की इमारत से जा टकराई। इस टक्कर से बिल्डिंग का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रूसी सेना की एक मिसाइल यूक्रेन की राजधानी कीव के एक अपार्टमेंट की इमारत से जा टकराई। इस टक्कर से बिल्डिंग का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कीव:रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध पर यूक्रेन के के लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रूसी सेना द्वारा छोड़ी गई मिसाइल को यूक्रेन की राजधानी कीव के एक अपार्टमेंट की इमारत से टकराते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मिसाइल के बिल्डिंग से टकराने के बाद तेज आवाज भी सुनाई दे रही है। इस टक्कर से बिल्डिंग का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भी इस इमारत की तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। तस्वीर शेयर करते हुए कुलेबा ने कैप्शन में लिखा, "कीव, हमारे सुंदर, शांतिपूर्ण शहर, ने रूसी जमीनी बलों और मिसाइलों के हमले में एक और रात बिताई है। उनमें से एक ने कीव में एक अपार्टमेंट की इमारत को टक्कर मार दी। मैं दुनिया से रूसी संघ को पूरी तरह से अलग-थलग करने की मांग करता हूं। राजदूतों को निष्कासित करें, तेल प्रतिबंध और रूसी अर्थव्यवस्था को नष्ट करें। रूसी संघ के युद्ध अपराधियों को रोको!"

हालांकि, इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बाद में कहा कि हवाई हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। इमारत के निवासियों को बचाया गया और इलाज व आश्रय के लिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इससे पहले कीव में ज़ुल्यानी हवाई अड्डे के पास के क्षेत्र में एक मिसाइल के उतरने की खबरें सामने आई थीं। बता दें कि रूस ने गुरुवार को यूक्रेन में मिलट्री ऑपरेशन की घोषणा की थी। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल