लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बचने के लिए डेटॉल और लाइजॉल पीने लगे अमेरिकी, डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद हुआ ऐसा, जानें पूरा विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2020 15:49 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि लाइजॉल, डेटॉल जैसे रोगाणुओं को मारने वाले पदार्थो को निगलने से कोरोना का संक्रमण ठीक हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे डोनाल्ड ट्रंप को बाद में अपने इस अजीबो गरीब बयान पर सफाई देना पड़ा। चिकित्सकों और लाइसोल एवं डेटॉल बनाने वाली कंपनियों ने आगाह किया है कि रोगाणुनाशक का शरीर में प्रवेश खतरनाक है।

कोरोना वायरस महामारी ले पूरी दुनिया जूझ रही है। इस महामारी से सबसे ज्यादा अमेरिका ग्रसित है। वहीं यहां अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के बाद कोरोना से बचने के लिए लोग डेटॉल और लाइजोल पीने लगे थे। इसके बाद लाइजॉल कंपनी के मालिक को इस घटना पर सफाई देनी पड़ी। कंपनी ने चेतावनी दी है कि रोगाणुनाशक का शरीर में प्रवेश करना खतरनाक है।

सीएएन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश कंपनी ने साफ तौर पर कहा कि  लाइजॉल, डेटॉल जैसे पदार्थ को निगलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि लाइजॉल, डेटॉल जैसे रोगाणुओं को मारने वाले पदार्थो को निगलने से कोरोना वायरस का संक्रमण ठीक हो जाएगा।

हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने बाद में अपने इस अजीबो गरीब बयान पर सफाई देना पड़ा। इसके बाद ट्रंप की चारों तरफ से आलोचना शुरू हो गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी सफाई

अपनी अजीबो-गरीब सलाहों के लिए हो रही आलोचना से बचने की कोशिश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई दी थी कि उन्होंने जब चिकित्सीय पेशेवरों को कोविड-19 के मरीजों के संभावित उपचार के लिए शरीर में टीके से जीवाणुनाशक पहुंचाने या पराबैंगनी किरणों, ताप के प्रयोग पर विचार करने के लिए कहा था तो वह दरअसल “व्यंग्य’’ में कहा गया था। 

ट्रंप को अपनी विचित्र एवं अवास्तविक सलाहों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों से बृहस्पतिवार को झिड़की मिली जिन्होंने लोगों से राष्ट्रपति की “खतरनाक” सलाह को नहीं सुनने की अपील की है। चिकित्सकों और लाइसोल एवं डेटॉल बनाने वाली कंपनियों ने आगाह किया है कि रोगाणुनाशक का शरीर में प्रवेश खतरनाक है। शुक्रवार को जब ट्रंप से उनकी टिप्प्णी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं आप जैसे संवाददाताओं से मजाक में सवाल पूछ रहा था बस यह देखने के लिए कि क्या होता है।” 

उन्होंने कहा, “मैं कक्ष में मौजूद संवाददाताओं से शरीर के भीतर रोगाणुनाशक पहुंचाने के बारे में बेहद व्यंग्यात्मक प्रश्न पूछ रहा था।” ट्रंप ने हा कि वह ऐसे रोगाणुनाशक के बारे में पूछ रहे थे जिसे सुरक्षित तरीके से लोग अपने हाथों पर मल सकें। अमेरिकी समाचार वेबसाइट द हिल ने ट्रंप के हवाले से कहा, “लेकिन यह जरूर वायरस का खात्मा करता है और यह हाथों पर वायरस को मार सकता है और यह चीजों को बहुत बेहतर बनाएगा। यह संवाददाताओं से व्यंग्यात्मक प्रश्न के रूप में किया गया था।”

ओवल ऑफिस में जब एक पत्रकार ने ट्रंप को ध्यान दिलाया कि बृहस्पतिवार को ऐसा विचार सामने रख वह मंच पर उनके बगल में खड़े विशेषज्ञों की ओर सवालिया नजर से देख रहे थे, तो राष्ट्रपति ने दावा किया कि वह उन अधिकारियों से पूछ रहे थे कि, “हाथों पर धूप लेने या रोगाणुनाशक मलने से हमें मदद मिल सकती है या नहीं।” 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल