लाइव न्यूज़ :

महिला रेडियो प्रजेंटर ने लाइव शो के दौरान बच्चे को दिया जन्म, श्रोताओं ने सुझाया नाम 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 23, 2018 16:26 IST

यूएस में महिला को सोमवार के दिन अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और उन्हें तत्काल रेडियो स्टेशन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

Open in App

अमेरिका (यूएस) के सेंट लुईस में एक महिला रेडियो प्रजेंटर ने लाइव शो के दौरान एक बच्चे को जन्म दिया और घर में आए नन्हें मेहमान का स्वागत किया गया। इस मामले ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। वहीं, कैसेडे प्रॉक्टर नाम की महिला ने जिस रेडियो स्टेशन में लाइव शो के दौरान बच्चे को जन्म दिया उसका नाम 'द आर्क' है। 

बच्चे को जन्म देने और शो को खत्म करने के बाद प्रॉक्टर को छुट्टी दे दी गई है। कैसेडे ने खुद अपनी तस्वीरों को सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर कराया है, जिस काफी पसंद किया जा रहा है। 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला को सोमवार के दिन अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और उन्हें तत्काल रेडियो स्टेशन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया और यहीं से रेडियो पर अपने शो को प्रसारित किया। इसके लिए रेडियो स्टेशन की ओर से खास इंतजाम किए गए थे।

इसके बाद महिला कैसेड ने रेडियो पर ही अपने श्रोताओं को धन्यवाद दिया और उनसे अपील की करते हुए कहा कि इस नन्हे मेहमान के लिए कोई नाम सुझाएं। श्रोताओं से अपील करने के बाद रेडियो पर बच्चे के नाम के लिए वोटिंग शुरू की गई और उसके नाम के लिए 12 नामों पर वोटिंग मांगी गई, जिसके बाद उनमें से एक नाम का चयन किया गया, जोकि जेमसन है। 

रिपोर्ट के अनुसार, कैसेडे ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक एक शानदार अनुभव रहा। बच्चे की डिलीवरी तय तारीख से पहले ही हो गई इसलिए उन्हें अचानक से शो की तैयारी अस्पताल में ही करनी पड़ी। जीवन के इस खास दिन और अनुभव को अपने श्रोताओं के साथ बांटना काफी शानदार था।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल