लाइव न्यूज़ :

पति का हत्या पर लेख लिखने वाली अमेरिकी महिला उपन्यासकार ने खुद किया था पति का कत्ल, कोर्ट ने ठहराया दोषी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 29, 2022 18:18 IST

अमेरिका की कोर्ट ने बीते 26 मई को “How to murder your husband” नामक एक लेख लिखने वाली महिला उपान्यास लेखिका नैंसी क्रैम्पटन ब्रॉफी को पति डेनियल ब्रॉफी की हत्या के मामले में दोषी ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्दे“How to murder your husband” की लेखिका नैंसी ब्रॉफी ने किया था अपने पति का कत्लअमेरिका की कोर्ट ने नैंसी को 2018 में हुए पति डैनियल के कत्ल के में दोषी ठहराया हैपुलिस ने कोर्ट में कहा कि नैंसी ने डेनियल को पैसों की लालच और इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए गोली मारी

न्यूयार्क: अपने लेख के जरिये पति को मौत के घाट उतारने का तरीका बताने वाली मशहूर अमेरिकी लेखिका को अमेरिका की कोर्ट ने पति की हत्या के दोषी करार दिया है।

बीते 26 मई को कोर्ट ने न्यूयॉर्क की रहने वाली उपन्यास लेखिका नैंसी क्रैम्पटन ब्रॉफी को साल 2018 में पति की हत्या में दोषी ठहराते हुए जेल भेज दिया है।

नैंसी क्रैम्पटन ब्रॉफी वैसे तो रोमांटिक उपन्यास लिखने के लिए मशहूर थी लेकिन सारी दुनिया उस वक्त सकते में आ गई थी, जब उन्होंने “How to murder your husband” नामक एक लेख लिखा।

इसी लेख के बाद ब्रॉफी पर उनके पति डेनियल ब्रॉफी की हत्या का शक जताया गया और उसके बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने मामले की छानबीन की और ब्रॉफी को पति डेनियल की हत्या के लिए आरोपी बनाया था।

उपन्यास लेखिका नैंसी के 63 सल के पति डेनियल ब्रॉफी एक शेफ थे, जिन्हें 2 जून 2018 को ओरेगन क्यूलिनरी इंस्टीट्यूट में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया था। जब डेनियल के शव की जांच की गई तो पता चला कि उनके पीठ में और सीने में गोली मारी गई थी।

पति डेनियल से उम्र में 8 साल बड़ी नैंसी को पुलिस ने तीन महीने की तहकीकात के बाद गिरफ्तार किया था और तभी से 71 साल की नैंसी सलाखों के पीछे थीं। अमेरिका की कोर्ट ने नैंसी को पति की हत्या के लिए कसूरवार ठहराया है लेकिन कोर्ट उन्हें इस मामले में सजा 13 जून को सुनाएगा।

इस केस में पुलिस की ओर से नैंसी द्वारा डेनियल की हत्या के लिए जो सबसे मजबूत तर्क दिया गया था वो यह था कि नैंनी ने अपने पति की पैसों की लालच की खातिर और उनकी बहुत बड़ी रकम वाली लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी को पाने के लिए गोली मारकर डेनियल को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं नैंसी ने कोर्ट में पुलिस द्वारा लगाये गये सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पति की हत्या नहीं की है और न ही वो डेनियल के पैसों की लालच में थी। नैंसी ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने रिटायरमेंट सेविंग पॉलिसी से थोड़ी रकम निकालकर सारी आर्थिक परेशानियों को दूर कर लिया था तो फिर उसके बाद वो डेनियल का कत्ल क्यों करेंगी।

हालांकि कोर्ट ने नैंसी की ओर से दी गई बचाव की दलील को खारिज करते हुए पुलिस द्वारा पेश किये सबूतों के आधार पर उन्हें पति डेनियल की कत्ल के लिए जिम्मेदार मानते हुए हत्या का दोषी ठहराया है।

मालूम हो कि नैंसी ब्रॉफी ने “How to murder your husband” के लेख में लिखा था कि वो हर पल हत्या करने वाले में सोचती रहती हैं। इसके अलावा वो हत्या के बाद पुलिस की ओर से की जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में भी सोचती हैं। लेकिन आखिरकार उन्हें हत्या के आरोप से बरी होना चाहती हैं और वो पुलिस के बीच या जेल में अपना समय नहीं बिताना चाहती हैं। इसके साथ ही नैंसी ने कहा कि उन्हें जेल में कैदियों को पहनाये जाने वाले जंपसूट कतई पसंद नहीं है।"

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!