लाइव न्यूज़ :

आर्कटिक में ‘आक्रमक’ रूख के लिए अमेरिकी ने चीन और रूस को आड़े हाथ लिया

By भाषा | Updated: May 7, 2019 16:17 IST

पोंपिओ के मुताबिक, चीन ने क्षेत्र में 2012-2017 के बीच 90 अरब डॉलर का निवेश किया है और उसकी मंशाा उत्तरी समुद्री मार्ग का पूरा लाभ लेने की है।

Open in App

अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह आर्कटिक में रूस और चीन के ‘आक्रमक रूख’ पर लगाम कसने के लिए संसाधन से समृद्ध क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की योजना बना रहा है। उत्तरी फिनलैंड के रोवानेमी में अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने चेताया कि अपने तेल, गैस, खनिज पदार्थ और मछलियों के जखीरे के चलते ‘क्षेत्र वैश्विक शक्ति और होड़’ का केंद्र बन गया है।

उन्होंने कहा कि आर्कटिक एक बीहड़ क्षेत्र है और इसका मतलब यह नहीं है कि इसे ऐसा स्थान बना दिया जाए जहां कोई कानून-कायदा न हो। आर्कटिक परिषद के आठ सदस्यों की बैठक की पूर्व संध्या पर पोंपिओ ने चीन और रूस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अन्यत्र हिस्सों में चीन की आक्रमकता की जो मिसाल है वो हमें बताएगी कि वह आर्कटिक में कैसा व्यवहार करेगा।

पोंपिओ ने पूछा, ‘‘ क्या हम चाहते हैं कि आर्कटिक सागर नया दक्षिण चीन सागर बन जाए जहां का सैन्यीकरण हो और क्षेत्रीय दावों की होड़ हो?’’ अमेरिका और रूस आर्कटिक परिषद के सदस्य हैं जबकि चीन के पास केवल पर्यवेक्षक का दर्जा है। पोंपिओ के मुताबिक, चीन ने क्षेत्र में 2012-2017 के बीच 90 अरब डॉलर का निवेश किया है और उसकी मंशाा उत्तरी समुद्री मार्ग का पूरा लाभ लेने की है।

अपने भाषण में पोंपिओ ने रूस की ‘ भकड़ाने वाली कार्रवाई’ की निंदा की और मॉस्को पर क्षेत्र का फिर से सैन्यीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन में मॉस्को ने क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की है और यूएसएसआर के विघटन के बाद छोड़ दिए गए कई अड्डों की दोबारा शुरूआत की है । 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!