लाइव न्यूज़ :

हैकिंग का शिकार हुईं अमेरिकी एजेंसियां

By भाषा | Updated: December 14, 2020 14:46 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 दिसंबर अमेरिका के वित्त और वाणिज्य विभागों में हैकिंग होने का पता चलने के बाद सरकारी एजेंसियों को मालवेयर का पता लगाने के लिए अपने अपने नेटवर्क की बारीकी से पड़ताल करने को कहा गया है तथा ऐसे सर्वर से कनेक्शन समाप्त करने को कहा गया है जिनकी विदेशी जासूसी का खतरा है।

गृह सुरक्षा विभाग की साइबर सुरक्षा इकाई ने रविवार देर रात जारी आपात दिशानिर्देशों में चेतावनी दी है कि अमेरिकी सरकारी एजेंसियों में बड़े स्तर पर सेंध लगने का जोखिम है।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ दमित्री एल्परोविच ने कहा, ‘‘यह सबसे प्रभावशाली जासूसी अभियानों में से एक हो सकता है जिसका पता चला हो।’’

साइबर सुरक्षा कंपनी ‘फायर आई’ ने यह नहीं बताया कि उसे किस पर संदेह है, वहीं अनेक विशेषज्ञों को लगता है यह अभियान रूस संचालित हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई है कि अन्य देशों की सरकारें और संस्थाएं भी इस सेंधमारी का शिकार हुई हो सकती हैं।

सबसे पहले हैकिंग की खबर रॉयटर ने जारी की। इससे करीब एक सप्ताह पहले ही फायर आई ने खुलासा किया था कि हैकरों ने उसके नेटवर्क में घुसपैठ की है और कंपनी के हैकिंग सॉफ्टवेयर चुरा लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब