लाइव न्यूज़ :

अमेरिका जापान पर गिराए गए बम से 24 गुना अधिक शक्तिशाली नए परमाणु बम बनाएगा: रिपोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 31, 2023 10:23 IST

संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक नए परमाणु बम की घोषणा की है, जो हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 24 गुना अधिक शक्तिशाली होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने एक नए परमाणु बम की घोषणा की है, जो बेहद घातक होगायह बम हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 24 गुना अधिक शक्तिशाली होगाअमेरिका के इस नये परमाणु बम को B61-13 के नाम से जाना जाएगा

वाशिंगटन:  संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक नए परमाणु बम की घोषणा की है, जो हिरोशिमा पर गिराए गए बम से 24 गुना अधिक शक्तिशाली होगा। अमेरिका ने साल 1939 से 1945 तक चलने वाले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।

अमेरिकी रक्षा विभाग (डीओडी) की ओर से जारी की गई एक विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने B61 परमाणु गुरुत्वाकर्षण बम के प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस की मंजूरी और धन की मांग कर रहा है। नए परमाणु बम को B61-13 के नाम से जाना जाएगा।

परमाणु विशेषज्ञों के मुताबिक B61-13 नाम का यह परमाणु बम तुलनात्मक रूप से हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से 24 गुना इस कारण से शक्तिशाली है क्योंकि हिरोशिमा पर गिराये गये 'लिटिल ब्वॉय' नाम के परमाणु बम की विस्फोट क्षमता महज 15 किलोटन टीएनटी थी।

यदि अमेरिकी कांग्रेस पेंटागन के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है तो तो नए हथियारों का निर्माण करने वाला ऊर्जा विभाग और उसके तहत आने वाला राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करेंगे।

इस संबंध में अंतरिक्ष नीति के सहायक रक्षा सचिव जॉन प्लंब ने की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "आज की घोषणा बदलते सुरक्षा माहौल और संभावित विरोधियों से बढ़ते खतरों के मद्देनजर अमेरिका की चिंताओं को प्रतिबिंबित करती है।"

टॅग्स :अमेरिकाबमजापानPentagon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."