लाइव न्यूज़ :

अमेरिका साइबर सुरक्षा लेकर भड़का, चाइना टेलीकॉम पर प्रतिबंध की दी धमकी

By भाषा | Updated: April 10, 2020 13:07 IST

अमेरिकी अधिकारियों को टेलीकॉम रिकॉर्ड को कही और संग्रहीत करने को लेकर दी गई गलत जानकारी पर चाइना टेलीकॉम को प्रतिबंधित करने की सिफारिश की गई है। इस मामले में न्याय विभाग का कहना है कि कार्यकारी शाखा एजेंसियों ने चाइना टेलीकॉम के संचालन से जुड़े पर्याप्त और अस्वीकार्य राष्ट्रीय सुरक्षा तथा कानून प्रवर्तन जोखिमों की पहचान की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देन्याय विभाग ने कहा कि कंपनी ने अमेरिकी अधिकारियों को इस बारे में गलत जानकारी दी है कि वह अमेरिकी रिकॉर्ड को कहां संग्रहीत करती है और साइबर सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करती है।अमेरिका के दो सांसदों ने सितंबर 2019 में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर चाइना टेलीकॉम और एक अन्य कंपनी चाइना यूनिकॉम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

वॉशिंगटन: अमेरिकी सरकार के शीर्ष विभागों ने कानूनी और सुरक्षा जोखिमों के चलते बीजिंग के नियंत्रण वाली कंपनी चाइना टेलीकॉम को अमेरिकी बाजार में सेवाएं देने से प्रतिबंधित करने की सिफारिश की है। न्याय विभाग ने गुरुवार को यह घोषणा की।

रक्षा, विदेश और आंतरिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों ने एक व्यापक समीक्षा के बाद कहा कि संघीय संचार आयोग को चीनी कंपनी की अमेरिका में सहायक इकाई चाइना टेलीकॉम (अमेरिका) की अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार सेवाएं मुहैया करने के लिए दी गईं सभी मंजूरियां निरस्त कर देनी चाहिए। 

न्याय विभाग ने एक बयान में कहा, 'कार्यकारी शाखा एजेंसियों ने चाइना टेलीकॉम के संचालन से जुड़े पर्याप्त और अस्वीकार्य राष्ट्रीय सुरक्षा तथा कानून प्रवर्तन जोखिमों की पहचान की है।'

न्याय विभाग ने कहा कि कंपनी ने अमेरिकी अधिकारियों को इस बारे में गलत जानकारी दी है कि वह अमेरिकी रिकॉर्ड को कहां संग्रहीत करती है और साइबर सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करती है। अमेरिका के दो सांसदों ने सितंबर 2019 में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर चाइना टेलीकॉम और एक अन्य कंपनी चाइना यूनिकॉम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

टॅग्स :अमेरिकाचीनटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा