लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : नेब्रास्का विमान हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हुई

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:45 IST

Open in App

चाड्रोन(अमेरिका), 24 नवंबर (एपी) अमेरिका के उत्तर पश्चिम नेब्रास्का में विमान हादसे में मारे गए तीन लोगों की पहचान कर ली गई है। गत एक महीने में नेब्रास्का पैनहैंडल में यह दूसरा छोटा विमान है जो दुर्घटना का शिकार हुआ है।

स्टार हेराल्ड में छपी खबर में कॉर्नर ऐंड डेवेस काउंटी के अटॉर्नी वांस हेग के हवाले से बताया गया कि मृतकों की पहचान स्कॉटबल्फ निवासी डॉ.मैथ्यू बर्नर (44), उनके बेटे नोहा बर्नर (21) और गेरिंग निवासी सैंडी ब्रेस्टर (19)के तौर पर की गई है।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि छह सीटों वाले विमान सेसना टी310आर ने चाड्रोन निगम हवाई अड्डे से रविवार को उड़ान भरी थी और करीब डेढ़ मील की दूरी पर ही यह हादसे का शिकार हो गया था। उन्होंने बताया कि संघीय एजेंसी हादसे की जांच कर रही हैं।

खबर के मुताबिक डॉ.बर्नर संभागीय पश्चिमी चिकित्सा केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी थे जबकि ब्रेस्टर उनके पारिवारिक मित्र थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां