लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-ताइवान आर्थिक वार्ता, चीन नाराज, कहा- दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है

By भाषा | Updated: September 15, 2020 14:44 IST

अमेरिका-चीन आर्थिक बैठक में एक वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री के भाग लेने की संभावना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है।अमेरिका के आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण उपमंत्री कीथ क्रैक इस सप्ताह ताइवान की यात्रा पर जा सकते हैं।इससे पहले पिछले महीने अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ताइवान की यात्रा पर गए थे।

ताइपेः अमेरिकी की ताइवान के साथ प्रस्तावित आर्थिक वार्ता को लेकर चीन खासा नाराज है। चीन ने सोमवार को अमेरिका को आगाह किया कि यदि वह इस प्रस्तावित आर्थिक बैठक से पीछे नहीं हटता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ हो सकता है।

अमेरिका-चीन आर्थिक बैठक में एक वरिष्ठ अमेरिकी मंत्री के भाग लेने की संभावना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से ताइवान के साथ सभी तरह के आधिकारिक आदान-प्रदान रोकने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा नहीं करता है, तो दोनों देशों के संबंधों को ‘गंभीर क्षति’ पहुंच सकती है और इससे ताइवानी क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है। ताइवान के मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि अमेरिका के आर्थिक वृद्धि, ऊर्जा और पर्यावरण उपमंत्री कीथ क्रैक इस सप्ताह ताइवान की यात्रा पर जा सकते हैं।

ताइवान सरकार के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे

वहां वह ताइवान सरकार के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इससे पहले पिछले महीने अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ताइवान की यात्रा पर गए थे। 1979 में अमेरिका और ताइवान की सरकारों के बीच औपचारिक संबंध समाप्त होने के बाद यह अमेरिका के किसी शीर्ष कैबिनेट मंत्री की पहली ताइवान यात्रा थी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान अमेरिका से कहा कि वह ‘‘ताइवान के साथ सभी आधिकारिक बातचीत बंद करके, चीन-अमेरिका संबंध को गंभीर क्षति पहुंचने से रोके और ताइवान जलडमरूमध्य में शांति तथा स्थिरता बनाए रखे।’’ ताइवानी मीडिया में आयी खबरें के अनुसार, अमेरिका के आर्थिक विकास, ऊर्जा और पर्यावरण मामलों के अवर मंत्री कीथ क्राच इस सप्ताह के अंत में ताइवान की सरकार के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक वार्ता के लिए द्वीप देश आ रहे हैं।

इससे पहले अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार पिछले महीने ताइवान की यात्रा पर आए थे। अमेरिका और ताइवान सरकार के बीच 1979 में औपचारिक संबंध समाप्त होने के बाद अजार द्वीप देश की यात्रा करने वाले पहले शीर्ष अमेरिकी नेता हैं। आशंका है कि अमेरिकी मंत्री क्राच की यात्रा से चीन और नाराज होगा। चीन स्वशासित ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है और अन्य देशों के साथ द्वीप देश के द्विपक्षीय संपर्क तथा संबंधों के खिलाफ है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनशी जिनपिंगसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!