लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: उत्तर कैरोलाइना में गोलीबारी कर पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की जान लेने वाला संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 09:39 IST

अमेरिका के उत्तर कैरोलाइना के रेलीग में गोलीबार कर पांच लोगों को मारने वाला शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी अंधाधुध गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कैरोलाइना में रेलीग के एक रिहायशी इलाके में हमलावर ने की थी फायरिंग।एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत इस हमले में हो गई थी।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पुलिस ने हमलावर को जॉर्जिया से गिरफ्तार कर लिया है।

रेलीग (अमेरिका): उत्तर कैरोलाइना में रेलीग के एक रिहायशी इलाके में गुरुवार (स्थानीय समय) को गोलीबारी कर एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावर को जॉर्जिया से गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

इससे पहले खबर आई थी कि संदिग्ध फरार है। हालांकि बाद में स्पार्टनबर्ग काउंटी शेरिफ चक राइट ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट में ये बताया गया है। 

इससे पहले रेलीग की मेयर मैरी-एन बाल्डविन ने पत्रकारों को बताया कि न्यूस रिवर ग्रीनवे में गुरुवार शाम करीब पांच बजे कई लोगों पर गोलियां चलायी गयीं। पुलिस विभाग ने मेयर को रात करीब आठ बजे बताया कि संदिग्ध को इलाके में एक मकान से ‘काबू’ कर लिया गया है। पुलिस के कई वाहन और एम्बुलेंस दोपहर बाद पड़ोसी हेडिंगम इलाके में पहुंच गयी और अधिकारी संदिग्ध को पकड़ने के लिए घंटों तक वहां डटे रहे। 

गवर्नर रॉय कूपर ने शाम करीब सात बजे ट्वीट किया कि राज्य के और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। इससे पहले, वेकमेड हॉस्पिटल के प्रवक्ता देब लॉगरी ने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए कम से कम चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

रेलीग पुलिस विभाग ने बताया कि उसके कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं और उसने कई इलाकों के निवासियों को अपने घरों के भीतर रहने की सलाह दी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट