लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के इंडियाना में शॉपिंग मॉल में शूटिंग की वारदात, तीन लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया

By विनीत कुमार | Updated: July 18, 2022 08:45 IST

अमेरिका के इंडियाना के एक मॉल में रविवार को शूटिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। हमलावर बंदूकधारी को भी एक अन्य शख्स द्वारा गोली मार दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रांत इंडियाना के ग्रीनवुड के एक मॉल में गोलीबारी की घटना, हमलावर समेत 4 की मौत।हमलावर को घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य नागरिक ने अपनी बंदूक से मार गिराया।

ग्रीनवुड (इंडियाना): अमेरिका के प्रांत इंडियाना के एक मॉल में रविवार को एक शख्स द्वारा फायरिंग की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना मॉल के एक फूड कोर्ट में हुई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। अमेरिका में हाल के दिनों में इस तरह की हिंसा का ये ताजा मामला है। 

इंडियाना के ग्रीनवुड के मेयर मार्क मायर्स ने एक बयान में कहा, 'हमें आज शाम ग्रीनवुड पार्क मॉल में बड़े पैमाने पर शूटिंग की जानकारी मिली। इस समय हमारे पास तीन मौतों की सूचना और तीन अन्य घायल हैं।'

मायर्स ने कहा कि बंदूकधारी को भी 'एक सशस्त्र व्यक्ति' ने गोली मार दी। वहीं, ग्रीनवुड पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा करते हुए शूटिंग के प्रत्यक्षदर्शियों से विभाग से संपर्क करने को कहा है।

अमेरिका में 'गन वायलेंस' की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। एक आंकड़े के अनुसार यहां एक वर्ष में लगभग 40,000 मौतें ऐसी घटनाओं के कारण होती हैं।

इंडियाना की घटना से पहले हाल में शिकागो के बाहरी इलाके में 4 जुलाई की स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम तीन दर्जन घायल हो गए थे।

उस शूटिंग की घटना से पहले मई में दो और ऐसे मामले सामने आए जिसमें 10 काले लोगों को न्यूयॉर्क के एक सुपरमार्केट में गोली मार दी गई। वहीं, टेक्सास में एक स्कूल में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या कर दी गई थी।

दूसरी ओर ह्यूस्टन के एक अपार्टमेंट परिसर में भी रविवार को कहासुनी के दौरान हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए। ‘द हैरिस काउंटी’ के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां चार पुरुष मिले, जिन्हें शनिवार देर रात गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हुई। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि फिलहाल घटना के पीछे की मंशा या आरोपियों की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। 

बता दें कि बंदूक से जुड़ी ऐसी हिंसा में हाल में काफी तेजी आई है। इसके बाद अमेरिका में बंदूक के कानून में बदलाव को लेकर बहस जारी है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!