लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना वायरस ने बरपाया कहर, पिछले 24 घंटों में करीब 2000 लोगों की मौत 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 8, 2020 07:01 IST

अमेरिकी वैज्ञानिक कोरोना वायरस का टीका विकसित करने या सफल रूप से इसके इलाज की तलाश के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वैश्विक रूप से इस वायरस से 13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से पिछले 24 घंटों में 1939 लोगों की रिकॉर्ड मौत हुई है। कोरोना वायरस ने जिन देशों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया उनमें इटली और स्पेन शामिल हैं।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस से अमेरिका में कोहराम बरपा हुआ है। इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। हर रोज आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में करीब 2000 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या बढ़कर 12 हजार के पार पहुंच गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1939 लोगों की रिकॉर्ड मौत हुई है। अब यह संख्या बढ़कर 12 हजार, 722 तक पहुंच गई है। साथ ही साथ कोरोना वायरस ने जिन देशों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया उनमें इटली और स्पेन शामिल हैं। इटली में 17 हजार, 127 और स्पेन में 13 हजार, 798 मौतें हो चुकी हैं।    

इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रहे अमेरिका में सैकड़ों भारतवंशी इससे संक्रमित हैं और उनमें से कई की जान भी गई है। मृतकों में भारतीय समाचार एजेंसी के एक पूर्व पत्रकार भी हैं। अमेरिका में कई सामुदायिक संगठनों और प्रवासी नेताओं ने यह जानकारी दी है। हालांकि कितने भारतवंशी वायरस से संक्रमित हैं, इसको लेकर कोई ठोस आंकड़ा मौजूद नहीं है।  सोशल मीडिया समूहों पर मौजूद जानकारी के अनुसार न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी संक्रमित हैं। इन दोनों शहरों में ही सबसे अधिक संख्या में भारतवंशी रहते हैं और यहीं कोविड-19 के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इन दोनों शहरों में सोमवार तक 1,70,000 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित थे और 5,700 लोगों की इससे जान जा चुकी थी।

अमेरिकी वैज्ञानिक इसका टीका विकसित करने या सफल रूप से इसके इलाज की तलाश के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वैश्विक रूप से इस वायरस से 13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में नियमित संवाददाता सम्मलेन में कहा कि रोकथाम की नई रणनीति से आशा मिली है। अस्पताल अब बड़ी संख्या मामालों का देखरेख कर सकते हैं। मेरा मानना है कि हमने काफी कुछ हासिल किया है लेकिन हमें अभी काफी चीजों से गुजरना है। हम फिर एक कठिन सप्ताह से गुजर रहे हैं। हो सकता है कि एक सप्ताह से ज्यादा समय तक हम कठिन समय से गुजरें लेकिन अंत में काली रात के बाद काफी रोशनी आएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."