लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: पेनसिल्वेनिया चुनाव ऑडिट अभियान के रफ्तार पकड़ने की संभावना

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:15 IST

Open in App

हैरिसबर्ग (अमेरिका), 18 जुलाई (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए चुनाव में धांधली के आरोपों को अदालतों के साथ-साथ उनका अपना न्याय विभाग भी खारिज कर चुका है, लेकिन चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पेनसिल्वेनिया प्रांत में हार चुकी रिपब्लिकन पार्टी को उम्मीद की एक नयी किरण नजर आ रही है।

पेनसिल्वेनिया में करीब आठ महीने पहले राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप करीब 80,000 वोटों से हार गए थे।

प्रांत के एक रिपब्लिकन सांसद ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की एक बार फिर ''फोरेंसिक जांच'' शुरू करने पर जोर देते हुए एक अभियान शुरू किया है और माना जाता है कि इसे शीर्ष रिपब्लिकन नेताओं का भी समर्थन हासिल है।

सांसद के इस प्रयास को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और यह केवल तीन काउंटी तक ही सीमित है। हालांकि, उनके कदम को कई लोग इसे एक सांसद की ''निजी परियोजना'' के तौर पर देखने के बजाय इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

वहीं, कुछ रिपब्लिकन इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं एक लंबी चुनावी ऑडिट का प्रयास ऐसा कदम साबित नहीं हो, जो न केवल राज्य के लोकतांत्रिक संस्थानों, बल्कि मतदाताओं के बीच पार्टी की साख को भी नुकसान पहुंचा दे।

रिपब्लिकन नेता डी मैस्ट्रीयानो इस ऑडिट अभियान के अगुवा हैं और वह इसके लिए कोष भी जुटा रहे हैं।

मैस्ट्रीयानो ने कहा, '' मैं केवल एक पारदर्शी जांच की बात कर रहा हूं ताकि अमेरिकी मतदाताओं के समक्ष ये साबित हो सके कि हमारे वोटों की गिनती ईमानदारी से नहीं की गई। इसके अलावा, हमारी कोई और चिंता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल