लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: बाढ़ से बेहाल हुआ केंटकी, इलाके में अपातकाल की घोषणा

By अंजली चौहान | Updated: July 20, 2023 16:27 IST

केंटकी में को गवर्नर एंडी बेशियर (डी) द्वारा आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई, क्योंकि भारी बारिश से जूझ रहे राज्य में बड़े पैमाने पर बाढ़ देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में बारिश के कारण बाढ़ केंटकी में बाढ़ को लेकर आपातकाल घोषित शहर में जलजीवन अस्त-व्यस्त

केंटकी:मानसून के कारण अमेरिका में बारिश के कारण बाढ़ की गंभीर स्थिति देखी जा रही है। ऐसे में अमेरिका के केंटकी में गवर्नर ने स्थिति को देखते हुए बाढ़ आपातकाल की घोषणा कर दी है।

गवर्नर एंडी बेशियर (डी) द्वारा आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा गया है कि भारी बारिश से जूझ रहे राज्य में बड़े पैमाने पर बाढ़ देखी गई।

बुधवार को ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में, बेशियर ने कहा, "मेफील्ड शहर, जो पहले से ही बहुत अधिक बारिश से गुजर चुका है, में काफी बारिश हुई है और काफी नुकसान होने की संभावना है।"

उन्होंने कहा कि उन सभी समुदायों के लिए जो प्रभावित हुए हैं मैं अब आपातकाल की स्थिति की घोषणा क रहा है। एएनआई के हवाले से पश्चिमी केंटकी में आई तूफान की लहरों और मेफील्ड जैसे स्थानों को पानी से ढकने के परिणामस्वरूप क्षेत्र में कई जल बचाव कार्य किए गए हैं। 

राज्य में रिकॉर्ड तोड़ बारिश का अनुमान 

केंटकी में राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) के अनुसार, ग्रेव्स काउंटी में, जिसमें मेफील्ड शहर भी शामिल है, सुबह 12 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच 11.28 इंच बारिश हुई।  अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो यह 24 घंटे की सबसे अधिक बारिश का राज्य का रिकॉर्ड तोड़ देगा।

बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड 1997 में लुइसविले, केंटकी में 10.48 इंच था। ग्रेव्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बुधवार सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, "ऐसी बड़ी बाढ़ आ रही है जैसी कई लोगों ने पहले कभी नहीं देखी होगी।"

कार्यालय ने तूफान से प्रभावित राजमार्गों की तस्वीरें भी पोस्ट की जो अब बंद हैं। फिलहाल बाढ़ की स्थिति के कारण पूरे शहर में आपातकाल लागू हो गया है और बारिश के कारण आम लोगों को जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। 

टॅग्स :USबाढ़मानसून
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."