लाइव न्यूज़ :

'आतंकियों को घर में घुस कर मारेंगे', पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान पर अमेरिका ने दी ये बड़ी सलाह

By आकाश चौरसिया | Updated: April 17, 2024 12:46 IST

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भारत समेत कई अन्य देशों के पत्रकारों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान को किसी भी विवाद से बचने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने भारत और पाक को सलाह दीप्रवक्ता ने कहा दोनों देशों को इससे परहेज करना चाहिएदूसरी ओर ये भी कहा, 'आगे ऐसा न हो, इसलिए अमेरिका अपनी बात रखेगा'

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के मद्देनजर हो रही रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कथित बयानों 'आतंकवादियों को मारने के लिए सीमा पार करने पर' पर अमेरिका ने परहेज करने की सलाह दी है। जब ये सवाल हाल में मीडिया ने बिडेन प्रशासन से पूछा तो जवाब में कहा कि अमेरिका इस मामले में खुद को शामिल नहीं करेगा। लेकिन भारत और पाकिस्तान को किसी भी तरह के तनाव से बचने और बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। 

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भारत द्वारा आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अन्य देशों में कथित अभियानों पर सवालों का जवाब दे रहे थे। 

फिर, यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी और सिंह की टिप्पणियों को कनाडा में (खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह) निज्जर की कथित हत्या, (नामित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह) पन्नू की न्यूयॉर्क में हत्या की साजिश और पाकिस्तान में हुई हत्याओं पर "इकबालिया बयान" के रूप में देखा जा सकता है। प्रवक्ता मिलर ने कहा कि अमेरिका इस मामले में शामिल नहीं होगा।

दूसरी ओर अमेरिका विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका इस मामले में नहीं जा रहा है और हम भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की ऊहापोह का समर्थन नहीं करते। इसकी जगह दोनों देशों को बैठ कर बात करनी चाहिए, जिससे हल निकल सके। 

हालांकि प्रवक्ता मिलर ने भारत पर किसी भी तरह के प्रतिबंध लगाने से इनकार किया और इस मुद्दे पर खुले में कुछ भी कहना गलत होगा। राजनाथ सिंह ने मार्च, 2024 में कहा था कि अगर किसी भी तरह की हरकत सीमा पार से हुई तो जरूरत पड़ी तो भारतीय सैनिक सीमा पार करने से भी नहीं चुकेंगे।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाजो बाइडनराजनाथ सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!