लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः 8 माह की बच्ची समेत अपहृत सिख परिवार के चारों सदस्य मृत मिले, बगीचे में मिली लाशें, कैलिफोर्निया के शेरिफ का आया बयान

By भाषा | Updated: October 6, 2022 10:48 IST

अधिकारियों ने पहले कहा था कि परिवार का एक लुटेरे ने अपहरण किया और उसने अपहरण के एक दिन बाद खुद को मारने की कोशिश भी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के शेरिफ ने वर्न वार्नके ने बुधवार को बताया कि शव मर्सेड काउंटी के एक बगीचे में बरामद हुए। सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण-पूर्व में सैन जोकिन घाटी के मर्सेड से आठ महीने की बच्ची और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों का अपहरण हो गया था।

सैन फ्रांसिस्कोः अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपहृत सिख परिवार के चारों सदस्य एक बगीचे में मृत मिले हैं। राज्य के शेरिफ ने यह जानकारी दी। शेरिफ वर्न वार्नके ने बुधवार को बताया कि शव मर्सेड काउंटी के एक बगीचे में बरामद हुए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमें जिस बात का सबसे अधिक डर था, वही हुआ।’’

अधिकारियों ने सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण-पूर्व में सैन जोकिन घाटी के मर्सेड से आठ महीने की बच्ची और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों का एक व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने का वीडियो सोमवार को जारी किया था, जिसके बाद शेरिफ ने यह घोषणा की है। परिवार के सदस्यों की पहचान आठ माह की आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह (36) और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह (39) के तौर पर हुई थी।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि परिवार का एक लुटेरे ने अपहरण किया और उसने अपहरण के एक दिन बाद खुद को मारने की कोशिश भी की थी। अपहरणकर्ता ने फिरौती की कोई मांग नहीं की, लेकिन शेरिफ ने कहा कि उन्हें लगता है कि अपहरण धन के लिए ही किया गया था। 

टॅग्स :अमेरिकाSan Francisco
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."