लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI का दावा, यहूदी प्रार्थनास्थल में हमले से कुछ देर पहले ही मिली थी सूचना

By भाषा | Updated: April 30, 2019 10:47 IST

यहूदी प्रार्थनास्थल हमला: एफबीआई की वेबसाइट पर डाली गई इन सूचनाओं में एक अज्ञात व्यक्ति के पोस्ट का लिंक है लेकिन इसके लेखक एवं धमकी किस स्थान से दी गई इसकी जानकारी का विशेष उल्लेख नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को हुए इस हमले के लिए 19 वर्षीय जॉन टी अर्नेस्ट को हत्या एवं हत्या के प्रयास का आरोपी बनाया गया हैएफबीआई को सूचना मिलने के महज कुछ ही देर बाद एक बंदूकधारी ने एक श्रद्धालु की हत्या कर दी और तीन अन्य इस हमले में घायल हो गए।

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि उसे दक्षिणी कैलिफोर्निया में यहूदी प्रार्थनास्थल में हुए हमले से कुछ ही मिनट पहले यहूदियों के खिलाफ हिंसा की धमकी देने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के महज कुछ ही देर बाद एक बंदूकधारी ने एक श्रद्धालु की हत्या कर दी और तीन अन्य इस हमले में घायल हो गए।

हमले में संदिग्ध माने गए व्यक्ति के परिवार ने सोमवार को कहा कि इस हमले ने बंदूकधारी को, “उस पाप के इतिहास का हिस्सा बना दिया जो सदियों से यहूदियों के खिलाफ किया जा रहा है।” एफबीआई की वेबसाइट पर डाली गई इन सूचनाओं में एक अज्ञात व्यक्ति के पोस्ट का लिंक है लेकिन इसके लेखक एवं धमकी किस स्थान से दी गई इसकी जानकारी का विशेष उल्लेख नहीं है।

एजेंसी ने कहा कि कर्मचारियों ने इसे लिखने वाले की पहचान तत्काल सुनिश्चित करने की कोशिश की लेकिन कुछ ही क्षण बाद यह हमला हो गया। शनिवार को हुए इस हमले के लिए 19 वर्षीय जॉन टी अर्नेस्ट को हत्या एवं हत्या के प्रयास का आरोपी बनाया गया है साथ ही पिछले महीने एक पास की मस्जिद में हुई आगजनी के लिए भी उसे आरोपी बनाया गया है।

उसे आज यानि मंगलवार को अदालत में पेश किया जाना है। उसके परिजन ने कहा कि उनका बेटा एवं उसके पांच अन्य भाई-बहन ऐसे परिवार में पले-बढ़े हैं जिन्होंने नफरत को खारिज किया और सिखाया कि हम जो कुछ भी करते हैं उसका मकसद प्यार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस घटना से हैरान एवं परेशान हैं।

टॅग्स :अमेरिकाएफबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल