लाइव न्यूज़ :

America Election: जानें बाइडन को किन 5 देश के वैश्विक नेताओं ने अभी तक नहीं दी है बधाई?

By अनुराग आनंद | Updated: November 11, 2020 08:03 IST

इस मामले में कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हममने देखा है कि बाइडन ने घोषणा की है कि वह चुनाव के विजेता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (Andres Manuel Lopez Obrador) ने कहा कि वह जो बाइडन को उनकी जीत पर बधाई नहीं देंगे।उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोआन ने भी बाइडेन को बधाई नहीं दी है।

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडन को जीत मिली है। विश्व के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जात पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने ट्वीट कर बाइडन को बधाई दी। लेकिन, विश्व के कई सारे ताकतवर मुल्कों के राष्ट्राध्यक्ष ने जो बाइडन को बधाई नहीं दी है। 

द गार्डियन रिपोर्ट की मानें तो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो दुनिया के उन प्रमुख वैश्विक नेताओं में हैं जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में जो बाइडन की जीत के बाद उन्हें बधाई नहीं दी है। 

व्लादिमीर पुतिन, चीन और मेक्सिको ने बाइडन को नहीं दी बधाई, जानिए क्या है कारण" src="https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/320x250/vladimir-putin-2017-01-17_20180315643.jpg" />

इसके अलावा, रिपोर्ट की मानें तो उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोआन ने भी बाइडेन को बधाई नहीं दी है। मेक्सिको के राष्ट्रपति ने भी जो बाइडन की जीत के बाद उन्हें बधाई नहीं दी है।  

 

मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर (Andres Manuel Lopez Obrador) ने कहा कि वह जो बाइडन को उनकी जीत पर बधाई नहीं देंगे, जब तक कि सभी कानूनी चुनौतियों का समाधान नहीं हो जाता।

इस मामले में कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि हममने देखा है कि बाइडन ने घोषणा की है कि वह चुनाव के विजेता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना यह है कि अमेरिकी कानून व प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या चीन बयान देगा या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपना रुख स्पष्ट करने तक इंतजार करेगा, वांग ने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय परंपरा का पालन करेंगे।’’ रूस और मेक्सिको सहित चीन उन चुनिंदा प्रमुख राष्ट्रों में से एक है जिन्होंने राष्ट्रपति-निर्वाचित को बधाई नहीं दी है।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्परूसव्लादिमीर पुतिनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट