लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: कोलंबिया जिले ने सऊदी दूतावास के सामने वाली सड़क का नाम बदल कर ‘जमाल खशोगी वे’ किया

By भाषा | Updated: June 16, 2022 11:56 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को अगले महीने सऊदी अरब दौरे पर जाना है। इससे पहले नाम में ये बदलाव हुआ है। पत्रकार खशोगी को 2018 में इस्तांबुल में सऊदी अरब वाणिज्य दूतावास में मार दिया गया था।

Open in App

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की सऊदी अरब यात्रा से करीब एक महीने पहले कोलंबिया जिले (डीसी) ने सऊदी दूतावास के सामने वाली सड़क का नाम बदल कर ‘जमाल खशोगी वे’ कर दिया गया है। पत्रकार खशोगी (59) दो अक्टूबर 2018 को इस्तांबुल में सऊदी अरब वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद गायब हो गए थे। उसके बाद उनकी हत्या की बात सामने आई थी।

डीसी काउंसिल के सदस्यों की उपस्थिति में, दूतावास के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने ‘जमाल खशोगी वे’ चिह्न का अनावरण किया गया। डीसी काउंसिल ने एक ब्लॉक खंड का नाम खशोगी के नाम पर रखने के लिए सर्वसम्मति से पिछले साल के अंत में मतदान किया था। सऊदी अरब के दूतावास को इस संबंध में ई-मेल भेजा गया, लेकिन उसने मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

अरब समर्थक विश्व लोकतंत्र संगठन ‘डीएडब्ल्यूएन’ की कार्यकारी निदेशक सारा लीह व्हिटसन ने कहा, ‘‘ हम छिप रहे लोगों को यह याद दिलाना चाहते हैं कि हम उन्हें जिम्मेदार ठहराते हैं और हम उन्हें अपने दोस्त की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते रहेंगे।’’ ‘डेमोक्रेसी फॉर द अरब वर्ल्ड नाओ’ (डीएडब्ल्यूएन) की स्थापना खशोगी ने ही की थी। व्हिटसन ने सऊदी सरकार के साथ बेहतर संबंधों की कोशिश और राष्ट्रपति की आधिकारिक यात्रा को लेकर अमेरिकी प्रशासन की आलोचना करते हुए इस ‘‘बेशर्म आत्म समर्पण’’ करार दिया।

गौरतलब है कि पत्रकार खशोगी (59) दो अक्टूबर 2018 को इस्तांबुल में सऊदी अरब वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद गायब हो गए थे। खशोगी को उन दस्तावेजों की जरूरत थी, जिससे उन्हें तुर्की की नागरिक हैटिस केंगिज से शादी करने की अनुमति मिलती। सऊदी सरकार ने शुरुआत में किसी भी साजिश से इनकार किया था, लेकिन बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद उसने अंततः स्वीकार किया था कि खशोगी को वाणिज्य दूतावास के अंदर मार दिया गया।

सउदी ने इसे प्रत्यावर्तन प्रयास के रूप में वर्णित किया था, जिसकों अंजाम देते समय यह घटना हुई। केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने बाद में एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के आदेश पर खशोगी की हत्या की गई और उनका शव क्षत-विक्षत कर दिया गया।

टॅग्स :जमाल खशोगीसऊदी अरबजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल