लाइव न्यूज़ :

कोरोना पर अमेरिका में नई गाइडलाइन, वैक्सीन ले चुके लोगों को अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 14, 2021 08:57 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों के लिए मास्क की आवश्यकता हटाने के नए दिशानिर्देशों की तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति ने सीडीसी की नई गाइडलाइंस को अमेरिकियों के लिए बताया मील का पत्थरसीडीसी ने कहा, अमेरिका में वैक्सीनेट लोगों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है , चाहे घर हो या बाहरसीडीसी ने साथ ही वैक्सीनेशन नहीं कराने वालों को मास्क लगाने की सलाह दी है

मुंबई: दुनिया के कई देश कोरोना की मार अभी भी झेल रहे हैं। इस बीच अमेरिकी लोगों के लिए राहत की खबर आई है। अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके लोगों को अब मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की ओर से ये गाइडलाइन आई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी बुधवार (स्थानीय समय) को सीडीसी के पूरी तरह से वैक्सीनेट लोगों के लिए मास्क की आवश्यकता हटाने के  नए दिशानिर्देशों की तारीफ की। हालांकि सीडीसी की ओर से टीकाकरण नहीं कराने वालों को चेतावनी भी दी गई है कि जब तक वे वैक्सीन नहीं ले लेते, तब तक खुद को सुरक्षित रखें।  

व्हाइट हाउस में बोलते हुए बाइडन ने कह, 'कुछ ही घंटों पहले सीडीसी ने अपनी नई गाइडलाइंस में घोषणा की है कि अब पूरी तरह टीकाकरण करवा चुके लोगों को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है , चाहे वे घर के बाहर हो या अंदर । मुझे लगता है कि ये एक बड़ा दिन है और इतने सारे अमेरिकियों को इतनी जल्दी टीका लगाने में हमें जो असाधारण सफलता मिली है , यह उससे ही संभव हुआ है।' 

अमेरिका ने किया टीकाकरण का पूरी दुनिया में नेतृत्व: बाइडन

बाइडन ने कहा, 'पिछले 114 दिनों में हमारे टीकाकरण अभियान ने पूरी दुनिया का नेतृत्व किया है और यह सारे लोगों की कड़ी मेहनत के कारण संभव हो पाया है । वैज्ञानिक, शोधकर्ता , दवा कंपनियां , नेशनल गार्ड , अमेरिकी सेना , फेमा , देश के राज्यपाल, डॉक्टर , नर्स , फार्मासिस्ट । सभी ने मिलकर अमेरिकियों के जीवन को अच्छा बनाने के लिए अधिक से अधिक शॉट मिल सकें , उसके लिए अथक प्रयास किया ।'  

बाइडन ने कहा, 'एक दिन आएगा जब अपने खोए हुए परिजनों को याद करते हुए आपकी आंखों में आंसू से पहले होठों पर मुस्कान आएगी।' साथ ही बाइडेन ने टीका न लेने वाले लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी।

उन्होंने आगे कहा, 'देखो हम कितना आगे निकल आए है लेकिन कृपया अपनी सुरक्षा करें । जब तक हम अंत तक नहीं पहुंच जाते है क्योंकि इस घोषणा के बाद हम इसे हल्के में नहीं ले सकते हैं । हम सभी जानते हैं कि यह वायरस कितना खतरनाक है । देश के लिए सबसे जरूरी है कि सभी नागरिकों को टीका लगाया जाए । '

सीडीसी ने बुधवार को घोषणा की थी कि सभी वैक्सीनेट लोगों को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है। सीडीसी ने अपनी वेबसाइट पर जारी गाइडलाइन में कहा है कि वैक्सीन ले चुके लोग अब बिनी प्रतिबंध के दिनचर्या कायम रख सकेंगे।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल