लाइव न्यूज़ :

‘डिमेंशिया’ से पीड़ित 76 वर्षीय मां लावोन हॉफ पर 54 पालतू कुत्ते ने किया हमला, बेटी जेसिका हॉफ अरेस्ट, तलाशी लेने पर पिंजरे में बंद सात पक्षी बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 13:26 IST

पुलिस अधिकारियों को लावोन हॉफ घर में बेहोश मिलीं और कई कुत्ते उसके आसपास घूमते हुए देखे गये।

Open in App
ठळक मुद्दे लावोन ‘डिमेंशिया’ से पीड़ित थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी।याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है।दो दर्जन अन्य कुत्ते और पिंजरे में बंद सात पक्षी भी घर में मौजूद थे।

पुएब्लोः कोलोराडो की एक महिला के कुछ पालतू कुत्तों ने उसकी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उनकी जान ले ली जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुएब्लो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जेसिका हॉफ (47) को उसकी मां लावोन हॉफ की फरवरी में हुई मौत के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लावोन ‘डिमेंशिया’ से पीड़ित थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी।

‘डिमेंशिया’ एक मानसिक रोग है जिसमें याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है। शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, जेसिका हॉफ तीन फरवरी को अपनी मां को कोलोराडो सिटी स्थित घर में अकेला छोड़कर बाहर गई थी। उसी दिन बाद में पुलिस अधिकारियों को लावोन हॉफ घर में बेहोश मिलीं और कई कुत्ते उसके आसपास घूमते हुए देखे गये।

इसके अलावा, लगभग दो दर्जन अन्य कुत्ते और पिंजरे में बंद सात पक्षी भी घर में मौजूद थे। जेसिका हॉफ के स्वामित्व वाले एक घर और एक अन्य संपत्ति की तलाशी लेने पर कुल 54 कुत्ते मिले, जिनमें से कई बीमार और बेहद खराब स्थिति में थे।

कुत्तों और पक्षियों को अस्वच्छ परिस्थितियों में पाए जाने के बाद पशु नियंत्रण विभाग ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। जेसिका हॉफ को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालती रिकार्ड के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने अभी तक उनके खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप दाखिल नहीं किए हैं।

टॅग्स :अमेरिकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल