लाइव न्यूज़ :

Presidential Medal of Freedom: हिलेरी, जॉर्ज सोरोस, मेसी, एना विंटोर, बिल नेई और डेनजेल वाशिंगटन सहित 14 को ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम?, राष्ट्रपति बाइडन ने किया सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2025 11:04 IST

Presidential Medal of Freedom: अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी अमेरिकी राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रूप से ‘व्हाइट हाउस’ में उपस्थित नहीं हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देदेश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्रदान किया।अमेरिका की संस्कृति और उद्देश्य को आकार देने में अपना योगदान दिया।कई मंत्रियों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

वाशिंगटनः अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, विवादित निवेशक जॉर्ज सोरोस, वोग की प्रधान संपादक एना विंटोर, वैज्ञानिक बिल नेई और अभिनेता डेनजेल वाशिंगटन सहित 14 लोगों को शनिवार को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ प्रदान किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी अमेरिकी राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रूप से ‘व्हाइट हाउस’ में उपस्थित नहीं हो सके।

बाइडन ने ‘व्हाइट हाउस’ के ‘ईस्ट रूम’ में आयोजित समारोह में कहा, ‘‘राष्ट्रपति के रूप में अंतिम बार मुझे हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मेडल ऑफ फ्रीडम’ को असाधारण लोगों के एक समूह को प्रदान करने का सम्मान मिला है। ऐसे लोग जिन्होंने अमेरिका की संस्कृति और उद्देश्य को आकार देने में अपना योगदान दिया।’’

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, रक्षा मंत्री लॉएड ऑस्टिन, कई मंत्रियों तथा अन्य गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में अपने संबोधन में बाइडन ने कहा, ‘‘लोगों के इस समूह ने अपनी अंतर्दृष्टि और प्रभाव से हमारे देश पर एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी है जिसे दुनिया भर के प्रमुख शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों में देखा जा सकता है...।’’

अमेरिका में नस्लीय न्याय के लिए संघर्ष करने वाले फैनी लू हैमर, देश के 25वें रक्षा मंत्री रहे एश्टन कार्टर, नस्लीय अलगाव का जमकर विरोध करने वाले पूर्व अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी और कारोबारी एवं ‘अमेरिकन मोटर्स कॉर्पोरेशन’ के अध्यक्ष रहे जॉर्ज डब्ल्यू रोमनी को मरणोपरांत यह पदक प्रदान किया गया। ये पदक इनके परिवार के सदस्यों ने लिए।

टॅग्स :अमेरिकाविलियम क्लिंटनजो बाइडनएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा