लाइव न्यूज़ :

10 साल के बच्चे ने वीआर हेडसेट खरीदकर नहीं देने पर अपनी मां को गोली मारी, परिजनों ने कहा- मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से ग्रसित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2022 11:40 IST

अमेरिकाः बच्चे पर पिछले सप्ताह वयस्क की तरह प्रथम डिग्री जानबूझकर हत्या के आरोप लगाए गए। विस्कांसिन कानून के अनुसार गंभीर अपराध के मामलों में 10 साल के बच्चे पर वयस्क की तरह आरोप लगाए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमानसिक स्वास्थ्य की समस्या से ग्रसित है और उसे बाल हिरासत में रखा गया है।गोलीबारी की यह घटना 21 नवंबर को सुबह करीब सात बजे हुई थी।घर की चाबियों का एक सेट निकाला जिसमें बंदूक के लॉक बॉक्स की एक चाबी थी।

मिलवॉकीः अमेरिका के मिलवॉकी में 10 साल के बच्चे ने ‘वर्चुअल रियलिटी’ (वीआर) हेडसेट खरीदकर नहीं देने पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। अभियोजकों ने यह जानकारी दी। बच्चे ने शुरू में पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को गोली दुर्घटनावश चली थी लेकिन बाद में उसने बताया कि उसने जानबूझकर अपनी मां पर गोली चलाई थी।

 

बच्चे पर पिछले सप्ताह वयस्क की तरह प्रथम डिग्री जानबूझकर हत्या के आरोप लगाए गए। विस्कांसिन कानून के अनुसार गंभीर अपराध के मामलों में 10 साल के बच्चे पर वयस्क की तरह आरोप लगाए जाते हैं। हालांकि बच्चे के वकील इस संबंध में बाल न्यायालय में अपील कर सकते हैं। बच्चे के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से ग्रसित है और उसे बाल हिरासत में रखा गया है।

बच्चे के वकीलों में से एक एंजेला कनिंघम ने कहा, ‘‘यह एक पारिवारिक त्रासदी है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इससे इनकार कर सकता है या असहमत हो सकता है...। 10 साल के बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वयस्क (न्याय) प्रणाली ठीक नहीं है। शिकायत के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना 21 नवंबर को सुबह करीब सात बजे हुई थी।

बच्चे ने शुरू में अधिकारियों को बताया कि उसे उसकी मां के बेडरूम से हथियार मिला और वह भूतल में बने लॉन्ड्री में गया जहां उसकी मां कपड़े धो रही थी। एक दिन बाद चिंतित रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन किया। लड़के की मौसी ने कहा कि जब उसने बच्चे से बात की तो उसने घर की चाबियों का एक सेट निकाला जिसमें बंदूक के लॉक बॉक्स की एक चाबी थी।

जब उसकी रिश्तेदार ने गोली चलने के बारे में पूछा, तो लड़के ने कहा कि उसने अपनी मां पर बंदूक तान दी थी। लड़के की रिश्तेदार और बहन ने कहा कि मां की मौत पर वह कभी नहीं रोया या उसे कोई पछतावा भी नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि उसने मां की मृत्यु के बाद उनके अमेजन खाते में लॉग इन किया और सुबह ओकुलस वर्चुअल रियलिटी हेडसेट का ऑर्डर दिया। उसी सुबह, उसने अपने सात वर्षीय चचेरे भाई पर भी हमला किया। 

टॅग्स :अमेरिकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट