लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के व्यापक टीकाकरण अभियान के मद्देनजर भारत के साथ निकटता से काम कर रही हैं संरा एजेंसियां

By भाषा | Updated: January 20, 2021 13:56 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 20 जनवरी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के कोविड-19 का दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू करने के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र की कई एजेंसियां व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए उसके साथ निकटता से काम कर रही हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को बताया कि भारत में ‘रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर’ रेनाटा डेसालियन के नेतृत्व मे संयुक्त राष्ट्र की एक टीम कोविड-19 के व्यापक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सरकार और संयुक्त राष्ट्र सहयोगियों का पूरा सहयोग कर रही हैं।

उन्होंने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां दुनिया के अभी सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में अधिकारियों के साथ मिल कर काम कर रही हैं।’’

भारत ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ 16 जनवरी को विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत भारत में अभी अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के ‘कोविशील्ड‘ और ‘कोवैक्सीन’ टीके लगाए जा रहे हैं।

‘ऑक्सफोर्ड‘ विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडिश कम्पनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने ‘कोविशील्ड’ टीका विकसित किया है। ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) इसका निर्माण कर रहा है। वहीं ‘कोवैक्सीन’ का निर्माण ‘भारत बायोटेक’ कर रहा है।

भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार अभी तक कुल 4,54,049 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

टीका लगाने के बाद प्रतिकूल प्रभाव (एईएफआई) के 580 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत भी हुई है।

सरकार का कहना है कि इन दो लोगों की मौत का रिश्ता टीका से नहीं है।

दुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की टीमें अभी तक चार हजार से अधिक टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर चुकी हैं और तीन लाख से अधिक टीका लगाने वालों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दे चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम टीकों के लिए ‘कोल्ड चैन’ के उपकरण मुहैया कराने सहित तकनीकी सहायता भी कर रहे हैं।’’

संयुक्त राष्ट्र ने साथ ही कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम जारी हैं, लेकिन उसके साथ ही कोविड-19 को लेकर सतर्क रहना और उसे फैलने से रोकना भी उतना ही आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर