लाइव न्यूज़ :

सभी अमेरिकी उड़ानों की आवाजाही रोकने के आदेश को FAA ने हटाया, बढ़ रहे फ्लाइट्स के विलंब, रद्द होने के मामले

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 11, 2023 19:55 IST

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने ट्वीट करते हुए कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देअधिकांश एयरलाइंस ने सिस्टम की खराबी के कारण अपने विमान को नहीं उड़ाने का विकल्प चुना है।अमेरिका में इस खराबी के कारण 700 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है जबकि बुधवार सुबह 90 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया।

न्यूयॉर्क: फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की प्रणाली में खराबी के बाद बुधवार सुबह अमेरिका में सैकड़ों विमानों की आवाजाही ठप हो गई। इस बीच एपी की रिपोर्ट के अनुसार, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सभी अमेरिकी उड़ानों की आवाजाही रोकने के आदेश को हटाया।

यही नहीं, उड़ानों के विलंब, रद्द होने के मामले बढ़ रहे हैं। बता दें कि एफएए ने कंप्यूटर प्रणाली में खराबी के बाद विमानन कंपनियों को पूर्वी मानक समय के तहत सुबह नौ बजे तक अमेरिका आने वाली सभी उड़ानों के प्रस्थान को रोकने के लिए कहा।

एफएए ने कहा, "एफएए अपने 'नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम' को बहाल करने के लिए काम कर रहा है। हम अंतिम सत्यापन जांच कर रहे हैं और सिस्टम को फिर से लोड कर रहे हैं।" यह खराबी एफएए के 'नोटम' (नोटिस टू एयर मिशन) प्रणाली में गड़बड़ी के बाद आई। यह प्रणाली देश भर के हवाई अड्डों पर हवाई मुद्दों और अन्य सुविधाओं में देरी के बारे में पायलटों और अन्य कर्मियों को सचेत करती है। 

एफएए ने स्थिति को लेकर एक अन्य अद्यतन जानकारी में कहा, "एफएए अब भी नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को पूरी तरह से बहाल करने के लिए काम कर रहा है। कुछ काम पटरी पर आ गया है...।" अधिकांश एयरलाइंस ने सिस्टम की खराबी के कारण अपने विमान को नहीं उड़ाने का विकल्प चुना है। उड़ानों पर नजर रखने वाली कंपनी 'फ्लाइटअवेयर' के मुताबिक अमेरिका में इस खराबी के कारण 700 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है जबकि बुधवार सुबह 90 से ज्यादा उड़ानों को रद्द किया गया। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमेरिकाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल