लाइव न्यूज़ :

अल्बानिया में आए भूकंप में 21 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

By भाषा | Updated: November 27, 2019 02:58 IST

Albania earthquake: अल्बानिया में मंगलवार को आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है

Open in App
ठळक मुद्देअल्बानिया में मंगलवार को आया था 6.4 तीव्रता का भूंकपइस भूकंप में डेढ़ दर्जन लोगों की मौत, 600 से ज्यादा घायल

डुरेस (अल्बानिया): अल्बानिया में मंगलवार तड़के आये भीषण भूकंप के बाद मलबे से शवों के मिलने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 21 हो गई है और 600 से अधिक लोग घायल हो गये। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मरनेवालों की संख्या शाम में बढ़कर 21 हो गई है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 6.4 तीव्रता के साथ आये भूकंप का केन्द्र राजधानी तिराना से 30 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। इसके बाद 5.1 और 5.4 की तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगभग 600 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तिराना से 33 किलोमीटर दूर दुर्रेस में ढही इमारत से सात शव बाहर निकाले गए। थुमाने शहर में भी एक इमारत ढहने के बाद मलबे से पांच लोगों के शव निकाले गये।

वहीं, एक अन्य घटना में कुर्बिन में भूकंप आने पर घबरा कर अपने घर से बाहर छलांग लगा देने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उत्तरी शहर लेज्हा में सड़क के टूटने से एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। बचावकर्मी भूकंप के कारण ढही इमारतों में फंसे लोगों को बचाने के प्रयास कर रहे हैं।

अल्बानिया के राष्ट्रपति इलिर मेटा ने कहा कि थुमाने में स्थिति काफी गंभीर है। लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एदी रमा ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां सतर्क हैं और दुर्रेस और थुमाने में लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस आपदा के समय हमें शांत रहने की जरूरत है, दुख की इस घड़ी में हमें एक दूसरे का साथ देने की जरूरत है।’’ 

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना