लाइव न्यूज़ :

मौत की अफवाहों के बीच 9/11 की बरसी पर जारी वीडियो में दिखा अलकायदा सरगना

By भाषा | Updated: September 12, 2021 16:16 IST

Open in App

बेरूत, 12 सितंबर अमेरिका पर हुए 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर अलकायदा द्वारा जारी वीडियो में आतंकवादी संगठन का सरगना अयमन अल जवाहिरी एक बार फिर सामने आया है। कुछ महीने पहले उसके मारे जाने की अफवाह फैली थी।

जेहादी वेबसाइटों पर नजर रखने वाले एसआईटीई खुफिया समूह ने कहा कि ताजा वीडियो शनिवार को जारी किया गया है। इस वीडियो में जवाहिरी कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि ‘‘ यरुशलम का कभी यहूदीकरण नहीं होगा।’’ वीडियो में उसने जनवरी में रूसी सैनिकों को निशाना बनाकर किए हमले सहित अलकायदा द्वारा किए जा रहे अन्य हमलों की प्रशंसा की है।

एसआईटीई ने कहा कि जवाहिरी ने 20 साल की लड़ाई के बाद अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी को भी रेखांकित किया है। समूह ने कहा कि जरूरी नहीं है कि जवाहिरी की टिप्पणी संकेत दे कि वीडियो को हाल में रिकॉर्ड किया गया है क्योंकि अमेरिकी सैनिकों की वापसी का समझौता तालिबान से फरवरी 2020 में हुआ था।

एसआईटीई ने कहा कि अल जवाहिरी ने अफगानिस्तान और राजधानी काबुल पर पिछले महीने तालिबान के कब्जे का उल्लेख नहीं किया है लेकिन उसने एक जनवरी को रूसी सैनिकों को निशाना बनाकर सीरियाई शहर रक्का में किए गए हमले का उल्लेख किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल के अंत में अफवाह उड़ी थी कि अल जवाहिरी की बीमारी की वजह से मौत हो गई है और उसके बाद कोई वीडियो सामने नहीं आया था।

एसआईटीई की निदेशक रिटा काट्ज ने कहा कि संभव है कि उसकी मौत हो गयी हो, अगर ऐसा है तो उसकी मौत जनवरी 2021 में या उसके कुछ समय बाद हुई होगी।

अल जवाहिरी का भाषण 61 मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में रिकार्ड किया गया है और इसका निर्माण आतंकवादी संगठन के सहाब मीडिया फाउंडेशन ने किया है।

अल जवाहिरी मूल रूप से मिस्र का रहने वाला है और वर्ष 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलकायदा का सरगना बना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर