लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान पिछले वर्ष वायु गुणवत्ता में आया था सुधार: संरा मौसम विज्ञान एजेंसी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 16:10 IST

Open in App

जिनेवा, तीन सितंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की मौसम संबंधी एजेंसी ने कहा है कि विश्व और खासकर शहरी इलाकों में पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन तथा यात्रा प्रतिबंधों के दौरान वायु प्रदूषकों के उत्सर्जन में संक्षिप्त समय के लिए तेज गिरावट आई। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (वर्ल्ड मेटेओरालॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन या डब्ल्यूएमओ) ने शुक्रवार को पहला ‘एयर क्वालिटी ऐंड क्लाइमेट बुलेटिन’ जारी किया और आगाह किया कि प्रदूषण में कमी कहीं-कहीं पर ही हुई है और दुनिया के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर वायु गुणवत्ता दिशा-निर्देशों से कहीं आगे निकल गया। कुछ प्रकार के प्रदूषक तत्व नियमित रूप से, बल्कि और उच्च स्तर पर उत्सर्जित होते रहे। डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेट्टेरी तलास ने कहा, ‘‘कोविड-19 एक अनियोजित वायु गुणवत्ता प्रयोग साबित हुआ और इससे अस्थायी और स्थानीय स्तर पर सुधार देखे गए, लेकिन वैश्विक महामारी जनसंख्या और जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारकों से निबटने की सतत एवं व्यवस्थित कार्रवाई का विकल्प नहीं है।’’ एजेंसी ने कहा कि कई सरकारों ने लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई, स्कूल बंद किए और लॉकडाउन लगाए, जिससे प्रदूषकों के उत्सर्जन में ‘अभूतपूर्व कमी’ देखी गई। उसने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान नाइट्रस ऑक्साइड के औसत स्तरों में करीब 70 फीसदी की कमी आई लेकिन ओजोन का स्तर जस का तस ही बना रहा, बल्कि इसमें बढ़ोतरी भी देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलस्पेन ने विश्व कप क्वालीफायर में जॉर्जिया को हराया

विश्वजलवायु परिवर्तन : न्यूजीलैंड में इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्म रहा सर्दियों का मौसम

विश्वतालिबान ने पंजशीर पर नियंत्रण का किया दावा

विश्वअमेरिका के फ्लोरिडा में बंदूकधारी ने की चार लोगों की हत्या, प्रेमिका से कहा- गॉड से होती है बातचीत

अन्य खेलविश्व कप दक्षिण अमेरिका क्वालीफायर : उरूग्वे जीता, कोलंबिया ने ड्रॉ खेला

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया