लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद आतंकियों के मजबूत होने से पाकिस्तान को खतरा : अमेरिकी जनरल

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:46 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 26 अप्रैल अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बीच अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने आगाह किया है इस्लामिक स्टेट और अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों का फिर से मजबूत होना पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय होगा।

अफगानिस्तान में अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रमुख जनरल ऑस्टिन एस मिलर ने रविवार को काबुल में कहा कि अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अफगानिस्तान से 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा के करीब दो हफ्ते बाद मिलर का यह बयान आया है।

वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी मध्य कमान के कमांडर जनरल केनेथ एफ मेककेंजी जूनियर ने आगाह किया कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अलकायदा और आईएस आतंकियों का फिर से मजबूत होना सबसे चिंताजनक मुद्दा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सभी पड़ोसी देशों, और सबसे ज्यादा पाकिस्तान के लिए चिंताजनक स्थिति होगी।’’

उन्होंने कहा कि आतंकियों का मजबूत होना केवल अमेरिका या पाकिस्तान के लिए ही खतरा नहीं होगा बल्कि मध्य एशियाई देशों से लेकर उत्तर तक के देशों को इससे खतरा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला