लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद सीक्रेट सर्विस ने किया खुलासा, इस बड़ी वजह से प्रोटोकॉल में हुई चूक

By आकाश चौरसिया | Updated: July 15, 2024 12:00 IST

Donald Trump Attack: केंद्रीय एजेंसी ने आगे आरोप मढ़ते हुए इलजाम लगाया कि जिस जगह से हमलावर ने गोली चलाई वो जगह सिक्योरिटी कवरेज रेंज से बाहर थी। जिसे हमलावर ने अपना ठिकाना बनाकर पूर्व राष्ट्रपति पर हमला कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने इसे बताया हमले के पीछे की बड़ी वजह ये भी बताया कि हमलावर जिस जगह पर था, वो सिक्योरिटी कवरेज से बाहर थीफिलहाल मामले पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच जारी है

Donald Trump Attack: बीते शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर घातक हमला होने के बाद अब सीक्रेट सर्विस ने लोकल पुलिस पर इसका ठिकरा फोड़ दिया है। यह कहते हुए कि छत पर किसी तरह से सुरक्षा न दे पाना ये स्थानीय पुलिस की विफलता है, जिसके चलते हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने ट्रंप पर गोलियां बरसाईं। यह तब की बात है, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आगामी चुनाव को लेकर अपना अभियान पेंसिलवेनिया के बटलर में कर रहे थे। हुआ ये कि डोनाल्ड जैसे ही लोगों को संबोधित कर रहे थे, उसी बीच हमलावार ने मौके मिलते ही निशाने पर फायर कर दिया और एक गोली लगने से ट्रंप गिर गए और फिर गोली एक युवक को लगी, जिसकी मौके पर मौत हो गई।   

हमलावर ने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की छत पर पहुंचकर और करीब मंच से 130 यार्ड की दूरी से पूर्व राष्ट्रपति को अपनी गोली से शिकार बनाया, जहां रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार पेंसिल्वेनिया के बटलर फार्म शो मैदान में अपना भाषण दे रहे थे।

केंद्रीय एजेंसी ने आगे आरोप मढ़ते हुए इलजाम लगाया कि जिस जगह से हमलावर ने गोली चलाई वो जगह सिक्योरिटी कवरेज रेंज से बाहर थी। हालांकि हमलावार की पहचान 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के रूप में हुई है, जिसकी बंदूक को उसके पिता ने खरीद कर उसे गिफ्ट की थी। यह बात मीडिया के जरिए सामने आई है। 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने सीक्रेट सर्विस के प्रतिनिधि एंथनी गुग्लिमी के हवाले से बताते हुए कहा, "एजीआर इंटरनेशनल इंक के फैक्ट्री मैदान की सुरक्षा और गश्त करना  जो उस मंच से लगभग 130 गज की दूरी पर स्थित है, जहां ट्रम्प शनिवार को बोल रहे थे, इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पेंसिल्वेनिया पुलिस की थी।"

हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के बाद अब खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अब वक्त आ गया है, मामले को ठंडा किया जाए। फिलहाल वैश्विक स्तर पर इस बात को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा