लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया में ओमीक्रॉन वैरिएंट से मौत, मरीज का हो चुका था पूर्ण टीकाकरण

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2021 08:56 IST

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स में सोमवार को कोविड-19 के 6,324 नए मामले समाने आए। वहां, 524 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 55 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं...

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से मौत की पुष्टि हुई हैनिया में ओमीक्रॉन वैरिएंट से होने वाली दूसरी मौत दर्ज की गई हैमरीज का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था

सिडनी। ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से मौत की पुष्टि हुई है। ऐसे में दुनिया में ओमीक्रॉन वैरिएंट से होने वाली दूसरी मौत दर्ज की गई है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीकोन’ से पहली मौत की पुष्टि हुई है और कोविड-19 के छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए। पश्चिमी सिडनी में ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका था, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ गंभीर परेशानियां थीं।

वहीं, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स में सोमवार को कोविड-19 के 6,324 नए मामले समाने आए। वहां, 524 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 55 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सोमवार को न्यू साउथ वेल्स में कुछ नए नियम भी लागू किए गए।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रैड हैज़र्ड ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की कमी के कारण संक्रमितों के सम्पर्क में आए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पृथक रहने की अनिवार्यता खत्म करने पर विचार कर रही है। इस बीच, विक्टोरिया में सोमवार को कोविड-19 के 1,999 नए मामले सामने आए और संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हुई। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल