लाइव न्यूज़ :

अनाज आपूर्ति समझौता तोड़ने के बाद रूस ने ओडेसा के बंदरगाह पर किया मिसाइल हमला, यूक्रेन ने नाकाम करने का दावा किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2023 17:26 IST

यूक्रेनी सेना की दक्षिणी कमान ने कहा है कि रूसी सेना ने ड्रोन हमले से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश की और फिर छह कलिब्र क्रूज मिसाइल से ओडेसा को निशाना बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देओडेसा के बंदरगाह पर रूस ने किया मिसाइल हमला यूक्रेन का दावा- कई ड्रोन और छह क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दियाअनाज की आपूर्ति करने के समझौते को तोड़ चुका है रूस

नई दिल्ली:  रूस द्वारा यूक्रेन को युद्ध के दौरान काला सागर के जरिए अनाज की आपूर्ति करने के समझौते को तोड़ने की घोषणा के एक दिन बाद ही ओडेसा के बंदरगाह पर हमला हुआ है। हालांकि यूक्रेनी सुरक्षा बलों का कहना है कि उन्होंने ओडेसा के बंदरगाह पर तड़के हुए रूसी हमले में विस्फोट करने वाले कई ड्रोन और छह क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

यूक्रेनी सेना की दक्षिणी कमान ने कहा है कि रूसी सेना ने ड्रोन हमले से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश की और फिर छह कलिब्र क्रूज मिसाइल से ओडेसा को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि ओडेसा और दक्षिण के अन्य क्षेत्रों में हवाई सुरक्षा बलों ने सभी छह मिसाइल और 25 ड्रोन को गिरा दिया, लेकिन उनके मलबे से बंदरगाह की कुछ सुविधाओं और आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि हमले से पता चलता है कि रूस दुनिया भर के लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डालने के लिए तैयार है, जिन्हें यूक्रेनी अनाज निर्यात की जरूरत है। अफ्रीका, पश्चिम एशिया और एशिया में भुखमरी का खतरा बढ़ रहा है और ऊंची खाद्य कीमतों ने और लोगों को गरीबी के कुचक्र में धकेल दिया है।

 यरमक ने कहा, "दुनिया को यह समझना चाहिए कि रूस का लक्ष्य भुखमरी और लोगों को मारना है। वे शरणार्थियों की बाढ़ देखना चाहते हैं। वे इससे पश्चिम को कमजोर करना चाहते हैं।" संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन के सहयोगी पश्चिमी देशों ने काला सागर अनाज आपूर्ति की पहल को रोकने के लिए रूस की आलोचना करते हुए कहा कि इससे कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई है।

दूसरी तरफ समझौते से पीछे हटने वाले रूस का कहना है कि जब तक दुनिया में रूसी खाद्य और उर्वरक के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की मास्को की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक समझौता निलंबित रहेगा। 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को ये भी कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने 28 ड्रोन का इस्तेमाल करके क्रीमिया पर यूक्रेनी हमले को नाकाम कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि हमलावर ड्रोन में से 17 को हवाई सुरक्षा द्वारा मार गिराया गया और 11 अन्य को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरणों द्वारा जाम कर दिया गया। रूस ने कहा कि घटना में कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ। एक दिन पहले, रूस ने क्रीमिया के एक पुल पर हमले के लिए यूक्रेन को दोषी ठहराया था। यह पुल क्रीमिया को रूस के मुख्य भूभाग से जोड़ता है और युद्ध में रूसी सुरक्षा बलों के लिए साजो-सामान भेजने का एक प्रमुख मार्ग है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसमिसाइलयूक्रेनव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."