लाइव न्यूज़ :

चीन को अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी दिया झटका, बीजिंग विंटर ओलंपिक के ‘राजनयिक बहिष्कार’ का ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2021 09:51 IST

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने अमेरिकी घोषणा की निंदा करते हुए शिनजियांग में वीगर मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार का आरोप वाशिंगटन द्वारा 'गढ़ा गया सदी का झूठ' बताया है।

Open in App

कैनबरा: अमेरिका की तरह अब ऑस्ट्रेलिया ने भी चीन में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2022 के ‘राजनयिक बहिष्कार’ की घोषणा कर दी है। चीन में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों पर चिंता जताते हुए ऑस्ट्रेलिया ने यह घोषणा की है। कुछ ही दिन पहले अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने भी ऐसी ही घोषणा की थी।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि उनके फैसले को चौंकाने वाले के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा कर रहा हूं कि क्योंकि ये ऑस्ट्रेलिया के हित में है। यह कदम सही है।'

चीन दे चुका है अमेरिका को धमकी

अमेरिका के फैसले पर मंगलवार को चीन की प्रतिक्रिया आई थी। चीन ने मंगलवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह ओलंपिक भावना के विपरीत है। इसने अमेरिका को ‘ठोस जवाबी कदम’ की भी चेतावनी दी।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने सोमवार को चीन के शिनजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ कथित मानवाधिकार उल्लंघन का हवाला देते हुए घोषणा की कि अमेरिका बीजिंग में आयोजित होने जा रहे शीतकालीन ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करेगा। 

वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने अमेरिकी घोषणा की निंदा करते हुए कहा कि शिनजियांग में वीगर मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार का आरोप वाशिंगटन द्वारा 'गढ़ा गया सदी का झूठ' है। 

उन्होंने कहा कि वैचारिक पूर्वाग्रह, झूठ और अफवाहों के आधार पर अमेरिका बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक को बाधित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह उसके दुर्भावनापूर्ण इरादों को और उजागर करेगा तथा उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाएगा। 

झाओ ने कहा कि अमेरिकी बहिष्कार ओलंपिक चार्टर सिद्धांत के विपरीत है और चीन ठोस जवाबी कदम उठाएगा। चीन के बीजिंग और पड़ोसी हेबेई प्रांत में 4 फरवरी से 20 फरवरी, 2021 तक शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया जाना है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :शीतकालीन ओलंपिक खेलचीनअमेरिकाऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?