लाइव न्यूज़ :

मान्यता न दिए जाने पर अमेरिका और अन्य देशों पर भड़का तालिबान, कहा- दुनियाभर के लिए पैदा होंगी समस्याएं

By विशाल कुमार | Updated: October 31, 2021 07:56 IST

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका के लिए हमारा संदेश है कि अगर गैर-मान्यता जारी रही, अफगान समस्याएं जारी रहीं, यह क्षेत्र की समस्या है और दुनिया के लिए एक समस्या बन सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान को किसी भी देश ने औपचारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है.अफगानिस्तान बेहद गंभीर आर्थिक और मानवीय संकट का सामना कर रहा है.अफगान संपत्ति का हिस्सा अरबों डॉलर के फंड विदेशों में फंसे हुए हैं.

नई दिल्ली:तालिबान ने शनिवार को अमेरिका और अन्य देशों से अफगानिस्तान में उनकी सरकार को मान्यता देने की मांग की.

तालिबान ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ और विदेशों में उनके फंड फंसे रहे तो इससे देश के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी समस्याएं पैदा होंगी.

बता दें कि, अगस्त में अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद से तालिबान को किसी भी देश ने औपचारिक तौर पर मान्यता नहीं दी है.

इस दौरान अफगानिस्तान बेहद गंभीर आर्थिक और मानवीय संकट का सामना कर रहा है लेकिन अफगान संपत्ति का हिस्सा अरबों डॉलर के फंड विदेशों में फंसे हुए हैं.

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि अमेरिका के लिए हमारा संदेश है कि अगर गैर-मान्यता जारी रही, अफगान समस्याएं जारी रहीं, यह क्षेत्र की समस्या है और दुनिया के लिए एक समस्या बन सकती है.

उन्होंने कहा कि तालिबान और अमेरिका के पिछली बार युद्ध में जाने का कारण यह भी था कि दोनों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं थे.

तत्कालीन तालिबान सरकार द्वारा अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को सौंपने से इनकार करने के बाद 11 सितंबर, 2001 के हमले के बाद 2001 में अमेरिका ने अफगानिस्तान पर हमला किया था.

मान्यता न मिलने के बीच तालिबान के नेताओं के दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात और बातचीत जारी है.

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल