लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्टेट को रोकने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम नहीं करेंगे: तालिबान

By विशाल कुमार | Updated: October 10, 2021 12:35 IST

तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी और अमेरिकी प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में शनिवार और रविवार को मिलने वाले हैं. दोनों पक्षों के अधिकारियों ने कहा है कि मुद्दों में चरमपंथी समूहों पर लगाम लगाना और विदेशी नागरिकों और अफगानों को देश से निकालना शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देतालिबान के वरिष्ठ अधिकारी और अमेरिकी प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में मिलने वाले हैं.आईएस नेअफगानिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी ली है.आईएस को अमेरिका के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में भी देखा जाता है.

इस्लामाबाद:तालिबान ने शनिवार को अफगानिस्तान में चरमपंथी समूहों को रोकने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग करने से खारिज कर दिया. अगस्त में अमेरिका के देश से जाने के बाद पूर्व दुश्मनों के बीच पहली सीधी बातचीत से पहले एक प्रमुख मुद्दे पर तालिबान ने एक अडिग रुख अपनाया है.

तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी और अमेरिकी प्रतिनिधि कतर की राजधानी दोहा में शनिवार और रविवार को मिलने वाले हैं. दोनों पक्षों के अधिकारियों ने कहा है कि मुद्दों में चरमपंथी समूहों पर लगाम लगाना और विदेशी नागरिकों और अफगानों को देश से निकालना शामिल है.

तालिबान के राजनीतिक प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि अफगानिस्तान में तेजी से सक्रिय इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ाई के लिए अमेरिका के साथ कोई सहयोग नहीं होगा. 

आईएस ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें एकक मस्जिद में नमाज अदा किए जाने के दौरान एक आत्मघाती बम विस्फोट शामिल है, जिसमें 46 अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए.

2014 में पूर्वी अफगानिस्तान में उभरने के बाद से आईएस ने देश के शिया मुसलमानों पर लगातार हमले किए हैं. आईएस को अमेरिका के लिए सबसे बड़े खतरे के रूप में भी देखा जाता है.

दोहा में इस सप्ताह के अंत में होने वाली बैठकें अगस्त के अंत में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के हटने के बाद पहली हैं, जिसमें 20 साल की सैन्य उपस्थिति समाप्त हुई और तालिबान में सत्ता में आया. अमेरिका ने साफ कर दिया है कि यह बातचीत मान्यता की ओर संकेत नहीं है.

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाIslamic State
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?