लाइव न्यूज़ :

तालिबान नहीं बदला, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले-फिलहाल अस्तित्व के संकट का सामना कर रहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2021 20:30 IST

दुनिया के अन्य हिस्सों में अल-कायदा और उनके सहयोगी संगठनों से अफगानिस्तान की अपेक्षा अधिक खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरिया या पूर्वी अफ्रीका में अल-कायदा से संबद्ध समूहों से "उभरती समस्याओं" को नजरअंदाज करना "तर्कसंगत नहीं" है।अमेरिका के लिए "काफी बड़ा खतरा है।" हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि कहां सबसे बड़ा खतरा है।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि है, लेकिन अफगानिस्तान पर नियंत्रण कर लेने के बाद वे इस बात को लेकर "अस्तित्व के संकट" से गुजर रहे हैं कि क्या वे वैश्विक मंच पर वैधता चाहते हैं।

बाइडन ने एबीसी के "गुड मॉर्निंग अमेरिका" पर एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस संबंध में "निश्चित नहीं हैं" कि तालिबान "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक वैध सरकार के रूप में मान्यता प्राप्त" करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के अन्य हिस्सों में अल-कायदा और उनके सहयोगी संगठनों से अफगानिस्तान की अपेक्षा अधिक खतरा है।

उन्होंने कहा कि सीरिया या पूर्वी अफ्रीका में अल-कायदा से संबद्ध समूहों से "उभरती समस्याओं" को नजरअंदाज करना "तर्कसंगत नहीं" है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर अमेरिका के लिए "काफी बड़ा खतरा है।" अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी का बचाव करते हुए बाइडन ने कहा, "हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि कहां सबसे बड़ा खतरा है।

बाइडन ने अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ व्यवहार के बारे में जतायी जा रही चिंता को भी तवज्जो नहीं दी और दलील दी कि सैन्य बल के माध्यम से दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश "तर्कसंगत नहीं" है। इसके बदले, मानवाधिकारों का हनन करने वालों पर व्यवहार बदलने के लिए "राजनयिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव" दिया जाना चाहिए।

 

टॅग्स :जो बाइडनअफगानिस्तानतालिबानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा