लाइव न्यूज़ :

अफगान महिला ने अमेरिकी सेना के विमान में दिया बच्चे को जन्म

By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:24 IST

Open in App

बर्लिन, 22 अगस्त (एपी) अमेरिकी सेना के मुताबिक पश्चिम एशिया से जर्मनी के रामस्टीन वायु सैन्य अड्डे की ओर जा रहे सी-17 विमान में सवार होने के बाद एक अफगान महिला ने बच्चे को जन्म दिया। अफगानिस्तान से निकाले जा रहे लोगों के लिए रामस्टीन वायु सैन्य अड्डे को एक ट्रांजिट पोस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अमेरिकी सेना की एयर मॉबिलिटी कमान ने ट्वीट कर कहा कि शनिवार को उड़ान के दौरान गर्भवती अफगान महिला को परेशानी होने लगी। विमान कमांडर ने विमान में वायु दाब बढ़ाने के लिए ऊंचाई को कम करने का फैसला किया, जिससे महिला के जीवन को बचाने में मदद मिली। रामस्टीन वायु सैन्य अड्डे पहुंचने पर अमेरिकी चिकित्सा कर्मियों ने विमान में आकर महिला को प्रसव में मदद की। अमेरिकी सेना ने कहा, “ विमान में जन्म लेने वाली बच्ची और उसकी मां दोनों को ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया और दोनों ही स्वस्थ हैं।“ गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAsia Cup Super Four 2025: सुपर-4 में प्रवेश करने वाली पहली टीम भारत, ओमान और हांगकांग का सपना टूटा, 3 सीट और 5 देश, कौन मारेगा बाजी, देखिए प्वाइंट टेबल

विश्वFriedrich Merz: जर्मन संसद में दूसरे दौर की वोटिंग में फ्रेडरिक मर्ज़ को जर्मनी का चांसलर चुना गया

कारोबारIndian Economy 2025: 6.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान?, संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा, एशिया में भारत की हालत बेहतर

विश्व66th Ramon Magsaysay Awards: 66वें रेमन मैगसायसाय पुरस्कार की घोषणा, मिलिए विनर से, देखें लिस्ट

विश्व2024 में प्रवासियों के लिए दुनिया के शीर्ष 10 सबसे सस्ते और सबसे महंगे देश, जानें लिस्ट में भारत का स्थान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा