लाइव न्यूज़ :

बेल्जियम में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने एक साथ की कई इलाकों में छापोमारी, 8 लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 28, 2023 17:27 IST

यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब सात साल पहले शांतिकाल के दौरान बेल्जियम की धरती पर सबसे घातक हमलों को अंजाम देने वाले एक प्रकोष्ठ के संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ बेल्जियम में मुकदमा चल रहा

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम में पुलिस ने की आतंकवाद-रोधी छापेमारी छापेमारी में आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया पुलिस ने एक साथ कई इलाकों में चलाया अभियान

ब्रसेल्स: बेल्जियम में पुलिस अधिकारियों ने संभावित आतंकी हमलों को विफल करने के उद्देश्य से चलाये गये अभियान के तहत देशभर में आतंकवाद-रोधी छापेमारी के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। संघीय अभियोजक कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एंटवर्प पुलिस ने एक जांच न्यायाधीश के अनुरोध पर सोमवार की रात मेर्कसेम, बोरगेरहौट, ड्यूरने, सिंट-जंस-मोलेनबीक और यूपेन में पांच जगह छापेमारी की।

अभियोजक कार्यालय ने कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस बात का कोई ब्योरा नहीं दिया गया कि इस छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ। अभियोजकों ने कहा, "इसमें शामिल कम से कम दो लोगों पर बेल्जियम में आतंकवादी हमले की साजिश रचने का संदेह है। हमले का लक्ष्य अभी तक निर्धारित नहीं हो सका है।"

इस बीच, ब्रसेल्स पुलिस ने एक अलग मामले में जेवेंतेम, मोलेनबीक-सेंट-ज्यां और शाएरबीक के आसपास के इलाकों में छापेमारी की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। अभियोजन कार्यालय के अनुसार, "इन लोगों पर बेल्जियम में आतंकवादी हमले की साजिश रचने का भी संदेह है।" कार्यालय ने कहा है, "दोनों मामलों के बीच संबंध हैं, लेकिन आगे की जांच से पता चलेगा कि दोनों मामले किस हद तक एक-दूसरे से जुड़े हुए थे।"

बेल्जियम के ब्रॉडकास्टर आरटीबीएफ ने बताया कि ब्रसेल्स और एंटवर्प के मामले शुरू में दो युवा वयस्कों पर केंद्रित थे, इन युवाओं पर हिंसक कट्टरवाद फैलाने का संदेह था और जांच से दोनों के बीच संबंध का पता चला। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब सात साल पहले शांतिकाल के दौरान बेल्जियम की धरती पर सबसे घातक हमलों को अंजाम देने वाले एक प्रकोष्ठ के संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ बेल्जियम में मुकदमा चल रहा है। बेल्जियम में आतंकवाद और चरमपंथी जोखिम का स्वतंत्र आकलन करने वाली एजेंसी के अनुसार, एक से चार तक के पैमाने पर मौजूदा खतरा दूसरी श्रेणी का, अर्थात् मध्यम है। 

टॅग्स :Belgiumटेरर फंडिंगTerror fundingBRUSSELS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा