लाइव न्यूज़ :

युद्ध के बादलों में पियानो बजाती एक महिला, यूक्रेन के लविवि रेलवे स्टेशन पर दिखा अद्भुत दृश्य, देखिए दिल झकझोर देने वाला वीडियो

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2022 19:15 IST

युद्ध के कारण तबाह हो चुके यूक्रेन की भयावह तस्वीरों को देखकर पूरी दुनिया सकते में है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के महज एक फैसले से पूरी विश्व में अफरा-तफरी का महौल है।

Open in App
ठळक मुद्देयुद्ध के बीच यूक्रेन के लविवि रेलवे स्टेशन पर पियानो बजाती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा हैपियानो का यह वीडियो जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' के डूबते हुए जहाज की याद दिला रहा हैंइस वीडियो में रोमन पोलान्स्की की मशहूर फिल्म 'द पियानिस्ट' की झलक भी दिखाई दे रही है

कीव:यूक्रेन-रूस युद्ध के ग्यारहवें दिन हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रूसीसेना की भारी बमबारी के कारण कई यूक्रेनी परिवार के सदस्य एक-दूसरे से अलग हो गये हैं। बड़ी संख्या में यूक्रेनी महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित बचे रहने के लिए पड़ोसी मुल्कों में शरण ले रहे हैं।

युद्ध के कारण तबाह हो चुके यूक्रेन की भयावह तस्वीरों को देखकर पूरी दुनिया सकते में है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के महज एक फैसले से पूरी विश्व में अफरा-तफरी का महौल है।

इस बीच सोशल मीडिया यूक्रेन के लविवि रेलवे स्टेशन पर पियानो बजाती एक महिला के वीडियो से उम्मीद बंधी है कि युद्ध के दर्दनाक मंजर के बीच कुछ तो सुखद देखने को मिल रहा है।

सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किए गए पियानो बजाते हुए वीडियो में महिला लुई आर्मस्ट्रांग के पियानो धुन पर 'व्हाट अ वंडरफुल वर्ल्ड' बजाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में बदहवास और चिंतित लोगों की चहलकदमी वीडियो को बेहद इमोशनल बना रही है।

ट्विटर पर शनिवार को साझा किये गये इस 41 सेकेंड के वीडियो को अब तक लगभग 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। युद्ध की विभिषिका के बीच पियानो का यह वीडियो जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' का वो दृश्य याद दिला रहे हैं, जिसमें जहाज डूबने के वक्त भी आर्केस्ट्रा बैंड म्यूजिक बजाता रहता है।

वहीं इसके साथ ऑस्कर विजेता रोमन पोलान्स्की की मशहूर फिल्म 'द पियानिस्ट' का प्लॉट भी कुछ ऐसा ही है। जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध से मिले जख्मों को सिनेमा के पर्दे परर उतारा गया है।   

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनवॉर मूवीKiev
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल