लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में महिला सैनिक का कट गया था कान, आर्मी के डॉक्टरों ने ऐसे कर दिया विकसित

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 11, 2018 05:08 IST

आर्मी के मुताबिक, 21 साल की महिला सैनिक के दाहिने हाथ में कान को विकसित किया गया। कान को विकसित करने में डॉक्टरों की टीम को जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, लेकिन उन्हें सफलता हाथ लगी। 

Open in App

वासिंगटन, 11 मईः अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में शामिका बरेज नाम की महिला सैनिक बुरी तरह से घायल हो गई थी। उस हादसे में उसका एक कान कट गया था, जिसके बाद सेना के डॉक्टरों ने पहल करते हुए उसके हाथ पर कान विकसित किया, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि आर्मी के इतिहास में यह अबतक का पहला मामला है।

आर्मी के मुताबिक, 21 साल की महिला सैनिक के दाहिने हाथ में कान को विकसित किया गया। कान को विकसित करने में डॉक्टरों की टीम को जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा, लेकिन उन्हें सफलता हाथ लगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक, आर्मी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि ईआई पासो के विलियम बीमोंट आर्मी मेडिकल सेंटर में बरेज के नए कान को ऑपरेशन कर जोड़ा गया है, जोकि सफल हो गया है। अब उनकी हीयरिंग लगातार रिकवर हो रही है। हालांकि अभी पूरी तौर पर सुनाई नहीं देता है।      गौरतलब है कि साल 2016 में बरेज की कार का टायर फटने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसने सड़क पर कई पलटा खाए थे। बरेज उस समय गाड़ी चला रही थीं और उनके साथ उनकी चचेरी गर्भवती बहन बैठी हुई थी, लेकिन गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं लगी, जबिक बरेज को सिर में बड़ी चोट लगी थी और उनकी रीढ़ की हड्डी फैक्टर हो गई थी। 

उन्होंने बताया कि हादसे के समय मैं जमीन पर पड़ी हुई थी और मैंने सबसे पहले अपनी चचेरी बहन की ओर देखा। मुझे याद है कि लोग हमारे पास दौड़कर आए और पूछ रहे थे कि आप सही हैं। इसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ भी पता नहीं।    

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट